{"_id":"622263a531327f0914794ed6","slug":"theft-samba-news-jmu255064856","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी खैरी में घर का सामान ले उडे़ चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी खैरी में घर का सामान ले उडे़ चोर
विज्ञापन
घर की महिला चोरी हुए गहने और अन्य सामान की जानकारी देते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे की मंडी खैरी में मंगलवार की रात को चोर एक सूने घर में घुसे और घर के अंदर से बिजली की तारें, स्विच, नल की टोटियां व अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। बताया गया है स्विच के बोर्ड तक चोर ले गए हैं।
महावीर सिंह के अनुसार उनका मकान खैरी मंडी के चौराहे के निकट है। दो तरफ से रास्ता है। ऐसे में चोरों ने अंदर घुस कर छोटा सारा सामान चोरी कर लिया है। उनके अनुसार बिजली की फिटिंग की तारें, स्विच, बोर्ड शौचालय व रसोई में लगाई गई पानी की टोटियां तक चोर ले गए हैं। भारी सामान सुरक्षित रहा। जबकि छोटा सामान चोरी हो गया है। उन्होंने बताया कि वह कठुआ में रह रहे हैं। गत दिनों उनके एक रिश्तेदार ने जब मकान को खोला तो वहां से सारा छोटा सामान चोरी हो चुका था। इस बाबत उन्होंने सांबा थाने में मामला भी दर्ज कराया है। पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
ललियाना गांव में चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर को बनाया निशाना
नकदी व जेवरात लेकर रफूचक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव प्रताप सिंह पूरा लालेयाना में चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी चोरी करके फरार हो गए। घर के मालिक कृष्ण लाल ने बताया कि मैं मिस्त्री का काम करता हूं। बिश्नाह में किसी के घर पर काम कर रहा था। मेरी पत्नी उपजिला अस्पताल गई थी। घर पहुंचने पर मुख्य द्वार का ताला टूटा था। घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा था, और लॉकर भी टूटा था। अंदर से जेवरात व नकदी गायब थी। जिसे देख कर परिजनों की होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर मुख्यगेट का ताला तोड़ कर घर में घुसे और आलमारी में रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हमने बिश्नाह थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सनद रहे की बिश्नाह क्षेत्र चोरों का आसान लक्ष्य बना हुआ है। लोगों ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में गश्त तेज करे। यहां आने जाने वाले अंजान लोगों पर नजर रखे। क्योंकि बिश्नाह व आसपास के क्षेत्र में अब तक कई चोरियां हो चुकी हैं, ज्यादातर सूने घर को निशाना बनाया जा रहा है।