{"_id":"634b20cd8dd85b68d54beeec","slug":"theft-rspura-news-jmu270282048","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में दिन दहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर में दिन दहाड़े चोरी
विज्ञापन
कमरे मे टूटी पड़ी हुई अलमारी व बिखरे हुए कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। मरालिया पंचायत के गांव कृष्णा नगर में चोरों ने सूने घर से नकदी व सोने के आभूषण चोरी किए। देर शाम जब परिवार के लोग घर के लोग पहुंचे तो देखा कि घर के भीतर कमरे का दरवाजा टूटा पड़ा हुआ मिला। घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी हुई थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था।
घर में हुई चोरी के बाद आसपास के लोगों को सूचित करने पर जब लोग पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर की आलमारी टूटी है। इसमें सोने के दस तोले के आभूषण सहित पचास हजार के करीब राशि नहीं थी। घर के मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि पत्नी के साथ रिश्तेदारों को यहां गए थे। शाम को घर पर लौटे तो देखा कि घर के भीतर का दरवाजा टूटा है। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के पीछे से घुसकर चोरी की है। उन्होंने घर के भीतर बेड के बॉक्स को भी खंगाला, लेकिन कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं मिला। मीरां साहिब पुलिस को जानकारी देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच चोरी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
ई-कार्ड डिलीवरी के स्टोर में चोरी
बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर क्षेत्र में ई-कार्ड डिलीवरी के स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्टोर मालिक और जोन मैनेजर सनी ने पुलिस को बताया कि उनके स्टोर के अंदर लॉकर में 3.70 रुपये रखे थे। उसके साथ एक लैपटॉप चोरी हो गया है। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह व स्टोर बंद करके घर चले गए। सुबह जब आए तो देखा कि शटर का दरवाजा टूटा है। अंदर जाकर देखा तो चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। स्टोर में ऑनलाइन के जरिये सामान मंगाया जाता था। उसकी डिलीवरी वहीं से होती थी। संवाद