{"_id":"62080eeea3417f626c61c43b","slug":"theft-rspura-news-jmu253714739","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड गारमेंट की दुकान से कीमती कपड़े और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड गारमेंट की दुकान से कीमती कपड़े और नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। गांव ममका में शुक्रवार की रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर कीमती कपडे़ व नकदी चोरी कर ली। सुबह जब दुकान मालिक पहुंचा तो देखा कि ताले टूटे हैं। भीतर जाकर देखा तो अंदर से कीमती कपडे़ व नकदी गायब है।
एसएस रेडीमेड के संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में मीरां साहिब थाने में चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने पहुंच मौका देखा। उन्होंने बताया कि पास की एक कपड़े की दुकान पर चोरों ने चोरी करने के लिए ताला तोड़ा, लेकिन एक ताला नहीं टूटा, जिसके चलते बचाव हो गया। वहीं आरएस पुरा क्षेत्र के गांव चौहाला के एक रिसोर्ट में खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक के मालिक नरायण निवासी गांव चक्क इस्लाम ने बताया कि वह एक शादी समारोह में आए थे और वहां खड़ी बाइक फैशन पल्स नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर आरएस पुरा पुलिस थाने में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
रेहड़ी से सिलिंडर उठा ले गए चोर
विजयपुर। कस्बे में चोर एक रेहड़ी से गैस सिलिंडर लेकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार सुनील कुमार निवासी थलोड़ी ने विजयपुर में पॉपकॉर्न (मक्की) की रेहड़ी लगाई थी। वह कुछ देर के लिए बाथरूम चला गया। इधर चोर उसकी रेहड़ी से गैस सिलिंडर उठाकर रफूचक्कर हो गए। इस संबंध में उसने आसपास के लोगों को पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। उसके बाद उन्होंने विजयपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद