फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft in Udhampur, thieves break window of second floor of shop

उधमपुरः दूसरी मंजिल की खिड़की तोड़कर चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

Sat, 16 Nov 2019 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Nov 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
theft in Udhampur, thieves break window of second floor of shop
चोरी, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में शहर के दोमेल इलाके में गुरुवार देर रात चोर दुकान को निशाना बनाकर हजारों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर गए। दुकान के अंदर सीसीटीवी भी लगा था, लेकिन चोर जाते समय सीवीआर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं लगातार दुकानों को निशाना बनाए जाने पर व्यापार मंडल ने चिंता व्यक्त की है। व्यापार मंडल का कहना है कि चोर लगातार दुकानों को निशाना बना रहे हैं और अभी तक पुलिस किसी को भी नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन


दुकान के मालिक विजय सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा हुए देख कर हैरान रहे गए। उसने जब दुकान की अच्छी तरह से जांच की तो पता चला कि दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर चोरों ने खिड़की तोड़ दी थी और दुकान के अंदर पहुंच कर करीब दस हजार रुपये की नकदी व हजारों के सामान पर हाथ साफ कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीवीआर भी लेकर भागे चोर

दुकानदार ने बताया कि शादी में पहनाए जाने वाले नोटों के हार के लिए नकदी रखी हुई, जिसको चोर ले गए। अंदर सीसीटीवी लगा हुआ था। जब सीसीटीवी का रिकॉर्ड देखने लगे तो पता चला कि चोर सीवीआर साथ लेकर गए हैं।

इसके बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौक पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि करीब तीन महीने में चोरों ने शहर के कई दुकानों को निशाना बनाया है। आए दिन दुकानों के अंदर ही चोरी के मामले आ रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि कोई गिरोह सक्रिय है और पुलिस उसको पकड़ नहीं पा रही है।

पिछली सभी चोरियों के मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं, लेकिन अभी तक एक भी चोर नहीं पकड़ा गया है। अगर पुलिस ने जल्द चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले को पकड़ा नहीं तो आने वाले समय में और भी दुकानों को निशाना बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed