फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Theft in the house

Jammu News: दूसरे कमरे में सो रहे थे सदस्य, आभूषण व नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
Theft in the house
चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। वीरवार रात को गांव लगोटिया में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, और सोने के आभूषणों के साथ नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान घर में लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे।
शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो देखा कि दूसरे कमरे का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी और उसका लॉकर भी टूटा हुआ था। घर के सदस्यों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर से कुछ सुबूत जुटाए। आगे की जांच जारी है। चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में बहुत नाराजगी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में नशाखोरी के कारण चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। चोरियों में लगातार बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है। एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोंगना ने कहा कि पुलिस की ओर से उपजिले के अधीन सभी पुलिस थानों पर रात के समय टीमों का गठन कर नाके स्थापित किए गए हैं, ताकि सक्रिय चोर गिरोह को काबू किया जा सके।
विज्ञापन

---
एक सप्ताह में चार मामले आए सामने
गौरतलब है कि एक हफ्ते के भीतर चार स्थानों से चोरी के मामले सामने आए हैं। मीरां साहिब बाजार में एक आभूषण की दुकान से ग्राहक बनकर आए युवक सोने के चेन लेकर फरार हो गए। इसी प्रकार गांव कृष्णा नगर से एक स्कूटी चोरी हुई। आरएस पुरा थाने के अधीन गांव मेहलूवाल में चोर एक सूने घर से सोने के आभूषण व नकदी ले गए। गांव गेगिया के पास एक महिला से ऑटो चालक सोने की बालियां छीन ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed