फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Theft in Resham Ghar Colony

Jammu News: स्वास्थ्यकर्मी के घर लगाई सेंध, लाखों के गहने और हजारों की नकदी चोरी

विज्ञापन
Theft in Resham Ghar Colony
-रेशमघर कालोनी में वारदात, कर्मचारी नाइट ड्यूटी पर था और पत्नी मायके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में सुरक्षा चाक चौबंद है। बावजूद इसके रेशमघर कालोनी में चोरों ने एक स्वास्थ्यकर्मी के घर सेंध लगा दी। घर से लाखों रुपये के गहने और हजारों रुपये की नकदी चुरा ली गई। बख्शी नगर पुलिस थाने में इसे लेकर मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार साहिल कुमार जम्मू मेडिकल काॅलेज अस्पताल में कार्यरत हैं। शनिवार की रात को वे नाइट ड्यूटी पर थे, जबकि पत्नी मायके गई हुई थी। रविवार को सुबह जब साहिल घर लौटा और आते ही बेडरूम के बाहर सो गया। कुछ देर के बाद जब उसकी नींद खुली और बेडरूम की तरफ गया तो देखा कि बेड पर सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी को तोड़ा गया है। अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के गहने, 60 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर घर के पिछले तरफ से घुसा और चोरी करके वहीं से वापस निकल गया। क्योंकि सामने वाला गेट और दरवाजा बंद था। इसके बाद साहिल ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए जरूरी सुबूत जुटाए। एफएसएल की मदद से मौका ए वारदात से कुछ फुटप्रिंट और हाथों के निशान भी लिए गए। पुलिस की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी ली। ताकि आरोपियों की पता लगाया जा सके। फुटेज में कुछ संदिग्धों का पता चला है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह तैनाती के बाद भी चोरी
बता दें कि चुनाव को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की दिन-रात गश्त हो रही है। फिर भी इस तरह की चोरी की वारदात सुरक्षा पर सवाल उठा रही है। अभी दो दिन पहले ही शहर के बाहरी क्षेत्र पौनी चक क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या भी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed