फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Theft in purmandal

Jammu News: चोरों ने एक रात में छह दुकान व मकान के तोड़े ताले, नकदी और सामान चुराया

विज्ञापन
Theft in purmandal
पुरमंडल और विजयपुर में हुईं घटनाएं, लोगों में डर के साथ पुलिस के प्रति रोषसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरमंडल। थाना पुरमंडल क्षेत्र के अधीन गांव बड़ाक्षेत्र, उत्तरवाहिनी और कमीला के साथ विजयपुर थाने के अधीन गुड़ा सलाथिया में रविवार रात को चोरों ने छह घटनाओं को अंजाम दिया। उन्होंने घरों और दुकानों में सेंध लगाते हुए हजारों की नगदी, सोने के आभूषण और अन्य सामान चुरा लिया है। इससे लोगों में डर के साथ पुलिस के प्रति रोष है।
बड़ाक्षेत्र निवासी जान मोहम्मद के घर बड़ी सेंध लगाते हुए चोरों ने रात को कमरे का ताला तोड़ा, और अंदर रखे आभूषण, नकदी व घरेलू सामान ले गए। इसके साथ उत्तरवाहिनी में चोरों ने दो जगहों पर हाथ साफ किया। तरसेम लाल की दवाई की दुकान के ताले तोड़ चोरों ने नकदी निकाल ली। साथ ही होशियार सिंह के कंप्यूटर की दुकान से भी कुछ नकदी चोरों के हाथ लगी। कमीला में भी चोर आशु देवी की कॉस्मेटिक सामान की दुकान में पहुंचे, और नोटों का हार निकाल ले गए। गुड़ा सलाथिया में चोरों ने दो स्थानों पर सेंध लगाई। मुकेश सिंह के घर से एक संदूक और नकदी चोर ले गए। साथ ही पवन सिंह की दवाई की दुकान से भी चोरों ने नकदी ही चुराई।
विज्ञापन

इन घटनाओं के बाद लोगों में भय है, और पुलिस के प्रति रोष भी जता रहे हैं। पीड़ित जान मोहम्मद के साथ स्थानीय प्रेम सिंह, आदि का कहना है कि एक ही रात में छह स्थानों पर चोरी की कोशिश करना चोरों की बढ़ी हुई हिम्मत दिखाता है। चोरों को कोई डर नहीं हैं। उल्टा लोगों में ही दहशत फैल रही है। लोगों में चर्चा यहां तक है कि इलाके के चोर इतने बेखौफ हैं कि यदि उनके रास्ते में अगर कोई आ जाए तो वे उसे मार देते हैं। पुलिस चोरियों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन चोरियों पर अंकुश लगाएं और लोगों को सुरक्षित महसूस कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हमारी टीमों ने मौके पर जाकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही हम चोरों को पकड़ने का भी प्रयास करेंगे।
- विजय वर्मा, थाना प्रभारी, पुरमंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed