{"_id":"644c2dabccb89cfa530b1005","slug":"theft-eight-person-arrest-jammu-news-c-10-jam1008-103925-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाॅश इलाकों में चोरियां करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाॅश इलाकों में चोरियां करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के पाॅश इलाके गांधीनगर सहित पूरी साउथ सिटी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के सात शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके कब्जे से 65 तोला सोने के गहने और चोरी का अन्य सामान बरामद हुआ है। शुक्रवार को पठानकोट में भी इस मामले में एक स्वर्णकार की दुकान पर दबिश दी गई। जहां पर एक आरोपी ने गहने बेचे थे। हालांकि सोना बरामद नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार उक्त स्वर्णकार के पास पहले भी चोर सोने के गहने बेच चुके हैं, लेकिन अभी कोई बरामदगी नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार गांधीनगर, बठिंडी, सिद्दड़ा, त्रिकुटानगर, गंग्याल, सतवारी में चोरियां हो चुकी हैं। इन वारदातों की जांच-पड़ताल के लिए गांधीनगर, त्रिकुटानगर, गंग्याल थाने और बठिंडी चौकी प्रभारी आदि को शामिल कर एक टीम बनाई गई। टीम ने कठुआ के रहने वाले तीन आरोपियों समेत अन्य जगहों से आठ शातिर गिरफ्तार किए हैं। शुक्रवार को बठिंडी पुलिस की एक टीम पठानकोट पहुंची। कठुआ से गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक ने पठानकोट में सोने के गहने बेचे थे। पुलिस की टीम उक्त दुकान पर पहुंची, लेकिन गहने बरामद नहीं हुए। दो से तीन दिन के भीतर एसएसपी जम्मू इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर बड़ा खुलासा कर सकते हैं। पुलिस ने साउथ जोन में एक दर्जन चोरी की वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। इस गिरोह के पकड़े जाने से कुछ ऐसे मामले भी सुलझे हैं, जो काफी पुराने थे। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।