{"_id":"6405055532ca35a96b0abac4","slug":"theft-crime-news-jammu-news-c-10-jam1008-62212-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नबावाद थाने से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े स्मार्ट सिटी का सामान ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नबावाद थाने से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े स्मार्ट सिटी का सामान ले गए शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सड़क किनारे रखे थे ड्रम, पुराने तार और अन्य सामान
- ऑटो रिक्शा में आए थे पांच लोग, वारदात सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के नबावाद पुलिस थाने के सामने पड़ा स्मार्ट सिटी का सामान दिनदहाड़े चोरी हो गया। हैरानी की बात है कि जिस जगह चोरी हुई, उससे मात्र 100 मीटर की दूरी पर थाना है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक ऑटो आकर रुका। इसमें से पांच लोग बाहर निकले। इन्होंने सड़क किनारे पड़े ड्रम, पुराने तार और अन्य सामान उठाया और ऑटो में रखकर ले गए। यह पूरी घटना पास में स्थित एक दवाइयों की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे की है। उस समय काफी भीड़ भी हो होती है। इसके पहले भी यहां से स्मार्ट सिटी का सामान चोरी हो चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ड्रम में पुराने तारों समेत कुछ अन्य सामान था।