{"_id":"668dd6c994b7ec42900078f8","slug":"theft-cases-rise-in-samba-samba-news-c-289-1-sjam1009-103005-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिले में बढ़ रहीं चोरियां, लोगों ने पुलिस से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिले में बढ़ रहीं चोरियां, लोगों ने पुलिस से मांगी मदद
Wed, 10 Jul 2024 06:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरियां रोकने का मुद्दा उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में बढ़ रही चोरियों को रोकने के लिए लोगों ने पुलिस अधिकारियों से साथ मुलाकात कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
व्यापारमंडल के प्रधान तिजेंद्र सिंह, दुकानदार अजय सिंह, पूर्व सरपंच रविंदर सिंह, देवीदास, सतीश दत्ता व राजेशवर सिंह ने कहा कि जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर वह एसएसपी विनय शर्मा से मिले और उन्हें समस्या से अवगत करवाया। लोगों ने मांग उठाई कि कस्बे के बाजारों में पुलिस की गश्त की जाए,चोरों को शीघ्र पकड़ा जाए।
दो माह के दौरान हुई चोरी की घटनाएं
1. 29 मई 2024 को मावा में घर से सोने के गहने चोरी
2 29 मई को मदून में अकेले घर से सोने के गहने व नकदी चोरी
3 राजपुरा के पीर बाबा क्षेत्र में एक घर का चोर ताला तोड़कर चोरी की कोशिश।
4. सनूरा में अकेले घर से सोने के गहने चोरी करते पकड़े गए आरोपी।
5 गत रविवार रात्रि को कस्बे के लिंक मार्ग मार्ग में छह दुकानाें के ताले टूटे।
बाक्स
पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रहे हैं। चोरों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। कस्बे के बाजारों में पुलिस जवानों की गश्त भी लगाई जाएगी।
- विनय कुमार शर्मा
एसएसपी सांबा।