फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Theater revives cultural heritage in J&K Valley

जम्मू-कश्मीर : घाटी में सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर रहा है थियेटर, जुट रहे हैं लोग

Mon, 10 Jan 2022 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी , श्रीनगर
एजेंसी , श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 12:55 AM IST
सार

स्थानीय सिटी हाल में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी (जेकेएएसीएल) के सहयोग से एक्टर्स क्रिएटिव थिएटर (एसीटी) द्वारा आयोजित थिएटर शो का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। 

विज्ञापन
Theater revives cultural heritage in J&K Valley
demo pic...

विस्तार

कश्मीर में जबरदस्त ठंड के बावजूद रंगमंच एक ऐसी चीज है जिसने यहां के कला प्रेमियों में उत्साह पैदा कर रखा है। स्थानीय सिटी हाल में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी (जेकेएएसीएल) के सहयोग से एक्टर्स क्रिएटिव थिएटर (एसीटी) द्वारा आयोजित थिएटर शो का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। 

विज्ञापन


सांस्कृतिक अकादमी के संपादक डॉ. फारूक अनवर मिर्जा बताते हैं कि कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। रंगमंच कश्मीरी संस्कृति और परंपरा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम इस तरह के आयोजनों के माध्यम से रंगमंच संस्कृति को संरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक कला प्रेमी शेख हसीन कहते हैं कि कोविड-19 के परिणामस्वरूप पिछले दो वर्षों से थियेटरों को बंद कर दिया गया था, लेकिन इस साल जैसे ही कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ, अधिकारियों ने श्रीनगर के टैगोर हॉल में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया और लोग बड़ी संख्या में शो देखने के लिए पहुंचे। आज के युवा सोशल मीडिया जैसी चीजों में व्यस्त हैं। इसलिए संस्कृति को संरक्षित करने के लिए कश्मीरी जीवन पर आधारित और नाटक होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थियेटर को व्यवस्थित किया जाए
रंगकर्मी बरकत कौर कहती हैं कि थिएटर के माध्यम से आयोजक कश्मीर के इतिहास और युवाओं को रंगमंच के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा थिएटर शो ने दो साल से मानसिक तनाव झेल रहे लोगों को तनाव घटाने में काफी मदद की है। रंगमंच लोगों के लिए तनाव दूर करने का साधन है। इसलिए थियेटर को व्यवस्थित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed