{"_id":"c90ba7541a6f74c7296fc2b8e9d8e340","slug":"theater-club-will-be-soon-university-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि कैंपस में जल्द बनेंगे थियेटर क्लब, फिल्म सोसाइटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि कैंपस में जल्द बनेंगे थियेटर क्लब, फिल्म सोसाइटी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विवि परिसर में जल्द ही थियेटर क्लब, फिल्म सोसाइटी और फाइन आर्ट क्लब का निर्माण किया जाएगा। इन क्लब में विद्यार्थियों को प्राडक्शन ओरियेंटेंड थियेटर वर्कशाप की सुविधायें दी जाएंगी।
विज्ञापन
यह बातें विवि परिसर के ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में थियेटर वर्कशाप के उद्घाटन समारोह के दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज के श्रीवात्सव ने कही। उन्होंने कहा कि थियेटर एक बहुत ही अच्छा साधन है जिसके जरिये विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपने व्यक्तित्व में काफी सुधार कर सकते हैं साथ ही संदेश देने का बहुत ही अच्छा और सरल साधन होता है।
विज्ञापन
डीन स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से करवाये जा रहे थियेटर वर्कशाप में विवि कैंपस के विभिन्न विभागों से उन्नीस विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। वर्कशाप में विद्यार्थियों को थियेटर की विभिन्न पहलुओं के अलावा अभिनय की कई सारी बारीकियों के साथ अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्कशाप में स्टूडेंट वेलफेयर के ड्रामा इंस्ट्रक्टर सुमित शर्मा और कल्चरल आफिसर इफरा काक विद्यार्थियों को अभिनय और थियेटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। वर्कशाप का उद्घाटन रिसर्च स्टडी की डीन प्रो. पोष चाढ़क ने किया। इस मौके पर प्रो. परमेश्वरी शर्मा, एसोसिएशट डीन डा. अनुपमा वोहरा और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।