{"_id":"6466928b3b7d31c8280d4a84","slug":"the-world-will-be-exposed-to-the-beauty-of-kashmir-through-g20-jammu-news-c-10-jam1008-119097-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जी20 के जरिये कश्मीर की खूबसूरती से रूबरू होगी दुनिया \nघाटी में तीन दिवसीय टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक से हर तरफ रौनक, गुलमर्ग में भी बढ़ी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जी20 के जरिये कश्मीर की खूबसूरती से रूबरू होगी दुनिया घाटी में तीन दिवसीय टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक से हर तरफ रौनक, गुलमर्ग में भी बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलमर्ग। घाटी में जी 20 से पहले गुलमर्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम श्रीनगर में होगा, लेकिन जी 20 प्रतिनिधियों के गुलमर्ग दौरा करने की भ्सी संभावना है। आयोजन से दुनिया भर में संदेश जाएगा कि कश्मीर बहुत खूबसूरत है। इस प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में दो महीनों में 2.5 लाख से अधिक पर्यटक आए हैं।
साल के पहले चार महीनों में गुलमर्ग में 4,43,847 पर्यटक आए हैं। इनमें 4,218 विदेशी, 72,426 स्थानीय और 3,67,203 घरेलू शामिल रहे। घाटी में तीन दिवसीय टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक से पहले शहर को व्यापक रूप से सजाया गया है।मार्च में 1,19,350 पर्यटकों, 1,04,121 घरेलू, 14,032 स्थानीय और 1,197 विदेशी सैलानियों ने गुलमर्ग का दौरा किया। अप्रैल में संख्या बढ़कर 1,36,096 हो गई। इनमें से 1,20,009 घरेलू, 14,617 स्थानीय और 1,470 विदेशी थे। यहां मुख्य आकर्षण गुलमर्ग गंडोला है। इस साल की शुरुआत से अकेले केबल कार को करीब चार लाख लोग देख चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 3,99,998 आगंतुकों ने 1 जनवरी से 17 मई तक गंडोला की सवारी की है।
गुलमर्ग गंडोला ने पिछले साल 100 करोड़ रुपये की बिक्री को छुआ था। इस साल भी भारी भीड़ उमड़ी है। जी-20 कार्यक्रम के कारण बड़ी संख्या में घरेलू पर्यटक गुलमर्ग पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र के एक पर्यटक प्रकाश ने कहा कि गुलमर्ग एक अद्भुत जगह है। एक अन्य पर्यटक, जिग्नेश शाह ने कहा कि रिसॉर्ट एक शानदार जगह है और उन्हें कोई समस्या नहीं हुई। कर्नाटक के एक पर्यटक एम एस चनल ने कहा कि मौसम बहुत अच्छा है। यह छोटा स्विट्जरलैंड है। कश्मीर सबसे अच्छी जगह है और रिसॉर्ट का माहौल बिल्कुल अद्भुत है। दिल्ली के सुनील यादव ने कहा कि 3-4 दिनों से यहां हैं। माहौल बिल्कुल शानदार है। संवाद