{"_id":"57a6c7b94f1c1b2f1a2b8e09","slug":"the-threat-of-explosion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में धमाके की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में धमाके की धमकी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
एसएसपी जम्मू और अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे एक ही तरह के धमकी भरे पत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर शहर में जबरदस्त बिस्फोट करने की धमकी दी गई है। पत्र लिखने वाले ने खुद का नाम मसूद बताते हुए शहर के 50 हजार लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर निशाना बनाने की बात कही है।
शहर के दो स्कूलों को विशेष रूप से टारगेट करने की धमकी दी गई है। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। गुप्ता का कहना है कि यह पहली नजर में किसी सिरफिरे की हरकत लगती है, लेकिन हम इसे हल्के में नहीं ले रहे हैं।
पत्र की शुरूआत आईएसआईआई 15 अगस्त के नाम से शुरू किया गया है। इसके बाद इसमें एक नक्शा बनाया गया है। जिसमें शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गोल मार्केट, केसी, बिक्रम चौक, जम्मू यूनिवर्सिटी, रघुनाथ मंदिर, नागरिक सचिवालय, रणवीर हायर सकैंडरी स्कूल, डीपीएस स्कूल के नाम का जिक्र है।
विज्ञापन
एक सर्कल में बूम 15 और दो स्कूलों का नाम भी लिखा हुआ है। पाकिस्तान जिंदाबाद, बुरहान जिंदाबाद के बाद मसूद जिंदाबाद का नारा पत्र में लिखा हुआ है।

Trending Videos
पुलिस पूरी तरह से अलर्ट
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
इस पत्र की एक कापी सीएम कार्यालय में भेजने की बात भी लिखी हुई है। अंत में लिखा है कि आई एम नाट इंडियन, नार मुस्लिम, आई एम मसूद, बी अलर्ट। गो बैक इंडिया, फ्राम कश्मीर लिखा हुआ है।
एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि यह किसी की शरारत लगती है। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस मसूद नाम के शख्स को ढूंढने की कोशिश करेगी। पत्र लिखने वाले ने यह क्यों लिखा, इसकी जांच की जाएगी। साधारण डाक से आए इस पत्र की सील में डाकघर का नाम नहीं पढ़ा जा रहा।
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। बार्डर पर बीएसएफ पूरी तरह से अलर्ट है। यदि कोई आतंकी वारदात हो भी जाती है तो पुलिस उस पर नियंत्रित करने को तैयार है। कोई भी आतंकी शहर तक नहीं पहुंच पाएगा। ऐसे धमकी भरे खतों से सुरक्षा कर्मियों के हौसले पस्त नहीं होंगे।