फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The Taj Mahal of ice became the center of attraction for tourists in Gulmarg

जम्मू-कश्मीर : गुलमर्ग में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना बर्फ का ताजमहल, बनाने में लगे 17 दिन 

Sat, 12 Feb 2022 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 04:07 AM IST
सार

होटल के महाप्रबंधक सत्यजीत गोपाल ने बताया कि यह बर्फ का ताजमहल होटल टीम ने 17 दिन में तैयार किया है। 24 फुट चौड़ाई और 16 फुट ऊंचाई वाले इस ताजमहल को बिना किसी खर्च के खड़ा किया गया है। 

विज्ञापन
The Taj Mahal of ice became the center of attraction for tourists in Gulmarg
बर्फ का ताजमहल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में एक होटल के बाहर बर्फ से बनाया गया ताजमहल सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पर्यटक पहुंच रहे हैं और इस मनोहारी नजारे को अपने कैमरे या मोबाइल फोन में कैद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


होटल के महाप्रबंधक सत्यजीत गोपाल ने बताया कि यह बर्फ का ताजमहल होटल टीम ने 17 दिन में तैयार किया है। 24 फुट चौड़ाई और 16 फुट ऊंचाई वाले इस ताजमहल को बिना किसी खर्च के खड़ा किया गया है। 
विज्ञापन


कैलगरी (कनाडा) से पहुंचे एक पर्यटक ने कहा कि उन्होंने स्विट्जरलैंड, फिनलैंड और कनाडा में बर्फ की नक्काशी या बर्फ की मूर्तियों का बहुत आनंद लिया है, लेकिन यहां कश्मीर में ताजमहल कल्पना से परे था, यह एक अलग ही अनुभव है, जो कश्मीर की सुंदरता को और बढ़ा रहा है। पहली बार बर्फ से बना ताजमहल स्थानीय लोगों के साथ-साथ गुलमर्ग में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed