फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The registration process will start on the new app from tomorrow

नई एप पर कल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी

विज्ञापन
The registration process will start on the new app from tomorrow
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मार्च में तीसरे चरण का कोविड वैक्सीन अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा 45-60 आयु के बीच विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भी वैक्सीन दी जाएगी। आम लोगों के लिए सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों पर वैक्सीन लेने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन

निजी संस्थानों पर डोज की दर पर चर्चा की जा रही है। ऐसी सूचना है कि प्रत्येक डोज पर 250 रुपये लेने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है। छह मार्च तक फ्रंटलाइन कर्मियों की वैक्सीन संपन्न होनी है, जिससे बाद ही तीसरे चरण में वैक्सीन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए 1 मार्च से स्वयं पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. काजी हरुण ने बताया कि एक मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें पहले इसे प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें 60 साल से अधिक और 45 साल से अधिक जिनको कोई बीमारी है, वे कोविड 2.0 एप पर खुद को पंजीकृत करेंगे। एप के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। आम लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 97 संक्रमित, 42 यात्री
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बाहरी राज्यों से यात्रियों का कोविड संक्रमित होकर पहुंचना जारी है। प्रदेश में शनिवार को नए 97 संक्रमित मामले सामने आए, जिसमें 42 यात्री हैं। इनमें कश्मीर से ही 36 यात्री हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 44 संक्रमित मामले मिले, जिसमें 26 यात्री हैं। जम्मू की तुलना में कश्मीर में संक्रमण का दायरा बढ़ा है। राहत यह है कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में शनिवार को 72 संक्रमित मरीज ठीक हुए, इसमें कश्मीर संभाग से 69 मरीज हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 828 तक पहुंच गए हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 1956 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1231 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed