{"_id":"61d5e063e67bd23ae21500ec","slug":"the-pregnant-was-taken-to-the-hospital-by-walking-five-km-in-the-snow-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : हालात ने किया मजबूर, बर्फ में पांच किमी पैदल चलकर गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : हालात ने किया मजबूर, बर्फ में पांच किमी पैदल चलकर गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया
Thu, 06 Jan 2022 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, उड़ी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 05:21 AM IST
सार
रोड बंद होने पर खाट को कंधे पर उठाकर ले गए। बर्फ से ढके उरीक में स्थानीय लोग गर्भवती महिला को 5 किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर अस्पताल ले जाने को मजबूर।
विज्ञापन
मुसीबत में मदद...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार उड़ी इलाके में बर्फबारी में फंसी एक गर्भवती महिला को स्थानीय लोगों ने घुटनों तक गहरी बर्फ में पांच किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया। मौजूदा खराब मौसम के बीच सड़कें बंद होने के कारण वाहनों का परिचालन बंद है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी मोहम्मद सलीम खट्टाना ने बताया कि उन्हें गर्भवती महिला को पीएचसी बोनियार ले जाने के लिए एंबुलेंस भेजने का आग्रह किया था परंतु लिंक रोड बंद होने के कारण वाहन नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर महिला को खाट पर लिटाया और पांच किलोमीटर तक बर्फ में पैदल चलकर उस स्थान तक पहुंचे जहां से वाहन उपलब्ध हो सका। खट्टाना ने अधिकारियों से बर्फ हटाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे भविष्य में मरीजों और आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गर्भवतियों को सुरक्षित पहुंचाने के निर्देश
इस बीच, बीएमओ बोनियार डॉ. परवेज मसूदी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।