{"_id":"57336ab64f1c1b8039919a1c","slug":"the-police-release-the-victim-in-handwara-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा विवाद: पीड़ित लड़की को पुलिस ने किया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा विवाद: पीड़ित लड़की को पुलिस ने किया रिहा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 11 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने छेड़छाड़ की घटना से किया था इंकार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर कोयलेशन ऑफ सिविल सोसाइटी (जेकेसीसीएस) ने बताया कि हंदवाड़ा मामले में पीड़ित लड़की जिसे पुलिस द्वारा अवैध हिरासत में रखा गया था, को आखिरकार 27 दिनों बाद रिहा कर दिया गया।
संगठन के प्रवक्ता खुर्रम परवेज ने बताया कि हंदवाड़ा मामले में पीड़ित लड़की और उसके परिवार वालों को पुलिस द्वारा बुधवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया। यह कामयाबी परिवार द्वारा कानून का सहारा लेते हुए लंबी लड़ाई लड़ने के बाद प्राप्त हुई है।
खुर्रम ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा मंगलवार को लड़की के परिवार से पुलिस की प्रोटेक्टिव कस्टडी को हटाने के लिए एफिडेविट मांगा गया था जो वकील द्वारा वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा, लेकिन पुलिस द्वारा उच्च न्यायालय का फैसला आने से पूर्व ही लड़की को हिरासत से रिहा कर दिया गया। उन्होंने न्यायालय के फैसले का इंतजार तक नहीं किया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 12 अप्रैल को हंदवाड़ा में कथित तौर पर सेना के एक जवान द्वारा इस लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद इलाके में बवाल मचा था। इस दौरान सुरक्षा बलों की फायरिंग में पांच स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई थी। पुलिस और सेना द्वारा लड़की के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ से इंकार किया गया था। तबसे लेकर अब तक यह लड़की पुलिस की हिरासत में थी।