जम्मू में संदिग्धों को देखे जाने की खबर से मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमलों की तमाम धमकियों और आशंकाओं को नाकाम बनाते हुए राज्य भर में गणतंत्र दिवस बिना किसी आतंकी वारदात के संपन्न हुआ।
पठानकोट हमले के बाद गणतंत्र दिवस की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती थी। जिस पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से खरी उतरीं। हालांकि गणतंत्र दिवस के बाद भी तमाम जगहों पर सुरक्षा कायम रखी गई है।
जहां-जहां अतिरिक्त नाके लगाए गए थे, वहां अभी भी सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, लेकिन बुधवार को शहर भर में कहीं न कहीं संदिग्धों की देखने की अफवाहों ने पुलिस को परेशान कर रखा।
सुरक्षा के कड़े चक्रव्यूह ने आतंकियों की हर साजिश को किया नाकाम
कई आतंकी संगठनों ने गणतंत्र दिवस में खलल डालने कर धमकियां दी थीं। माना जा रहा था कि बार्डर और एलओसी पर आतंकी घुसपैठ कर कोई बड़ी साजिश करेंगे।
लेकिन सुरक्षा के कड़े चक्रव्यूह ने आतंकियों की हर साजिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ, सीआरपीएफ, राज्य पुलिस, सेना, सेना पुलिस, एसएसबी आदि सुरक्षा एजेंसियों ने सरहद और अन्य स्थलों पर सुरक्षा कड़ी रखी। इससे कहीं पर भी कोई आतंकी वारदात नहीं हुई।
वहीं श्रीनगर में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में हजारों की तादाद में लोग समारोह में शामिल होने पहुंचे। श्रीनगर में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम रहे। दरअसल, अलगाववादियों ने कश्मीर के लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार करने को कहा था।