फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The parcel train running from Budgam to Delhi is a gift from the Prime Minister: Kaul

प्रधानमंत्री की देन है बडगाम से दिल्ली तक चलने वाली पार्सल ट्रेन : कौल

Sat, 13 Sep 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 13 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The parcel train running from Budgam to Delhi is a gift from the Prime Minister: Kaul
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बडगाम से दिल्ली तक पार्सल ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसे सेब उत्पादकों के लिए जीवन रेखा और सही समय पर उठाया गया उचित कदम बताया। इससे घाटी के बागवानी क्षेत्र को काफी राहत मिलेगी। कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जो कश्मीर के मेहनती किसानों और उत्पादकों सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

काैन ने कहा कि यह पार्सल ट्रेन सेवा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के लंबे समय से बंद होने के कारण उत्पन्न एक बड़े संकट के बीच शुरू की गई है। बाधित मार्ग ने घाटी की आर्थिक रीढ़, सेब के परिवहन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस कदम से सबसे बड़ी फल मंडी आज़ादपुर मंडी तक सीधी और विश्वसनीय पहुंच सुगम होने की उम्मीद है, जिससे नुकसान और देरी में काफी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस दैनिक पार्सल ट्रेन की शुरुआत से न केवल करोड़ों का नुकसान रुकेगा बल्कि हमारे उत्पादकों और व्यापारियों का विश्वास भी बहाल होगा। उन्होंने बताया कि कश्मीर में सेब उद्योग 35 लाख से ज़्यादा लोगों को आजीविका प्रदान करता है और जम्मू-कश्मीर के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 8% का योगदान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed