{"_id":"6686f4e47e6968526709e863","slug":"the-number-of-people-visiting-him-shivling-in-seven-days-crossed-1-25-lakh-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra : सात दिनों में हिम शिवलिंग के दर्शन करने वालों की संख्या सवा लाख पार, उत्साहित हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra : सात दिनों में हिम शिवलिंग के दर्शन करने वालों की संख्या सवा लाख पार, उत्साहित हैं यात्री
Fri, 05 Jul 2024 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:46 AM IST
सार
भारी बारिश के बीच भी यात्रियों के कदम नहीं रुक रहे। यात्रा के सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार कर चुका है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भोले बाबा के भक्तों का उत्साह चरम पर है। भारी बारिश के बीच भी यात्रियों के कदम नहीं रुक रहे। वीरवार को 5600 यात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़े और पूर्व में गए 24978 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका था। यात्रा के सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार कर चुका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जम्मू से सातवें जत्थे में 4487 पुरुष, 1011 महिलाएं, 10 बच्चे और 188 साधु बालटाल और पहलगाम रूट के लिए रवाना हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 219 वाहनों के माध्यम से सुबह 3 बजे के बाद जत्था रवाना हुआ। इसमें 3668 यात्री पहलगाम और 2028 बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को कश्मीर के दोनों आधार शिविरों से शुरू हुई थी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। शुक्रवार को यात्रा का आठवां जत्था जम्मू से रवाना होना है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में यात्रा बाधित हो सकती है लेकिन श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इसके लिए किसी तरह की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन