फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The number of people visiting Baba Barfani crossed one lakh

Jammu News: बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों का आंकड़ा एक लाख पार

विज्ञापन
The number of people visiting Baba Barfani crossed one lakh
पिछले साल पांच दिन में 1.05 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, इस बार छह दिन में 1,11,974
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बाबा बर्फानी के भक्तों का जोश आसमान पर है। मंगलवार को दर्शन करने वालों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया। पिछली बार पांच दिनों में 1.05 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर पर हाजिरी लगाई थी। इस बार छह दिनों में 1,11,974 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जो आशंका जताई जा रही थी, उस सब सब पर भक्तों का उत्साह भारी पड़ा है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कार्यालय ने भक्तों का आंकड़ा एक लाख पार होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि आस्था की यात्रा, पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा ने तीर्थयात्रा के पहले छह दिनों में ही एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों को पार कर लिया है। आध्यात्मिक उत्सव और यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर सुचारु रूप से जारी है और आने वाले दिनों में और अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब तक मौसम ने श्रद्धालुओं का पूरा साथ दिया है। बालटाल में बारिश की वजह से सोमवार रात रोके गए श्रद्धालुओं को छोड़ दिया जाए तो अब तक यात्रा को रोकना नहीं पड़ा है। हजारों श्रद्धालु रोजाना बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। मंगलवार को 18,633 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं, जम्मू से मंगलवार को 7,541 श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन के लिए रवाना हुआ। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह व जोश दिखाई दिया। श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए पहले ही जम्मू के वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हॉल में बनाए गए तत्काल पंजीकरण केंद्रों की संख्या पहले ही बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed