फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The number of corona infection in the state has crossed three lakhs

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तीन लाख के पार

विज्ञापन
The number of corona infection in the state has crossed three lakhs
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 1440 नए मामले आने के साथ भी संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3 लाख 4 सौ 90 हो गया है। कोरोना की पहली लहर के दौरान 26 मार्च 2021 तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख 29 हजार 413 थी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अब तक एक लाख 70 हजार मामले आ चुके हैं। इसके साथ ही संक्रमितों से दोगुने 3099 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

बीते 24 घंटों में 23 मरीजों की जान चली गई। जम्मू संभाग में आठ व कश्मीर में 15 मरीजों की मौत हुई है। जीएमसी जम्मू में एक, सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल जम्मू में एक, जीएमसी राजोरी में दो, सीएच उधमपुर में एक, एककेजी अस्पताल कठुआ में एक, अमनदीप अस्पताल अमृतसर में एक व एक मरीज की मौत घर पर ही हुई है। वहीं संभाग स्तर पर नए मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 70, उधमपुर में 13, राजोरी में 46, डोडा में 47, कठुआ में 21, सांबा में 16, किश्तवाड़ में दस, पुंछ में 70, रामबन में 27 और रियासी में 18 नए मामले आए हैं। श्रीनगर जिले में 264, बारामुला में 136, बडगाम में 145, पुलवामा में 123, कुपवाड़ा में 103, अनंतनाग में 86, बांदीपोरा में 40, गांदरबल में 45, कुलगाम में 140 व शोपियां में 20 नए मामले आए। ऐसे में प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 26741 रह गई है। जम्मू संभाग में 9620 व कश्मीर में 17121 एक्टिव मामले हैं। मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4070 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed