फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The main culprit of the Rasana , kathua murder is arrested jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः रसाना हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Thu, 12 Apr 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 12 Apr 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
The main culprit of the Rasana , kathua murder is arrested jammu and kashmir
RASANA MURDER CASE - फोटो : DEMO PHOTO

रसाना हत्याकांड के मुख्य आरोपी बताए जा रहे सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी सांझी राम ने मंगलवार को क्राइम ब्रांच के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कुछ दिन पहले पुलिस ने मुजफ्फरनगर के मीरापुर से सांझी राम के बेटे को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


जो वहां बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक पिछले कई दिनों से क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए सांझी राम को तलब किया था। मगर वह नहीं पहुंचा, जिसके बाद उसकी तलाश जारी थी। मंगलवार को सांझी राम खुद क्राइम ब्रांच के सामने आ गया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने सांझी राम को ही आठ वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में मुख्य आरोपी बताया था। अब तक की जांच में क्राइम ब्रांच सांझी राम के भांजे शुभम सांगड़ा, शुभम के दोस्त प्रवेश कुमार, एसपीओ दीपक खजूरिया, एसपीओ सुरिंद्र वर्मा, हवलदार तिलक राज और सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता को भी गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दस जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में रसाना गांव के नजदीक से आठ वर्षीय बच्ची लापता हुई थी, जिसका शव सत्रह जनवरी को गांव से सटे जंगलों में बरामद हुआ था। क्राइम ब्रांच को जांच सौंपे जाने के बाद से लगातार गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है।


जबकि इससे पहले पुलिस नाबालिग शुभम सांगड़ा को मुख्य आरोपी बता चुकी थी। डाक्टरी जांच में शुभम बालिग पाया गया था। उधर, दो एसपीओ, एक हवलदार और सब इंस्पेक्टर पर जांच के लिए भेजे गए बच्ची के कपड़ों को धोकर भेजने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed