फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The houses do not stop even in lockdown, police increased strictness

लॉकडाउन में भी नहीं रुकते घर, पुलिस ने बढ़ाई सख्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
The houses do not stop even in lockdown, police increased strictness
जम्मू। कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बार बार प्रशासन की ओर से लोगों को घरों में रहने और सामूहिक दूरी बनाकर रखने पर जोर दिया जा रहा है। बावजूद लोग अपने घरों में नहीं रुक रहे। बिना कार्य बाजारों में घूमने वाले नजर आ रहे हैं। जिन पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को कई जगहों पर पुलिस ने कंटीली तारें लगाकर रास्तों को बंद कर दिया। लोगों को आने जाने की अनुमति नहीं दी गई। सिर्फ जरूरी कार्य वालों को ही जाने की अनुमति दी गई। जानकारी के अनुसार कई कस्बों में लॉकडाउन का सही से पालन नहीं हो रहा। जिसकी वजह से कोरोना का ग्रामीण इलाकों में फैलने के आसार नजर आ रहे हैं। लोगों की मूवमेंट बंद नहीं हो पा रही। जिस पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से ग्रामीण और शहर दोनों ही जगहों पर कार्रवाई तेज की जा रही है। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल से बात करने पर उन्होंने जानकारी दी कि जिला प्रशासन की ओर से ई पास और अन्य पास जारी किए गए हैं। इन्हीं को सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई बिना मतलब के बाहर न निकले। क्योंकि कोविड महामारी से निपटने के लिए घरों में रहना आवश्यक है। लेकिन लोग हैं कि सुधरते नहीं। वहीं लोग अपने घरों से बाहर निकलें। जिनको बहुत ही आवश्यक काम हो। साथ ही जिसको रोज अपने घर से बाहर किसी कार्य के लिए निकलना है तो उसे जिला उपायुक्त पास लेना है। इसे लेकर ही वह बाहर निकले
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed