{"_id":"6866da20aea6f83be90f8a2a","slug":"the-first-group-had-darshan-of-baba-barfani-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra : पहले जत्थे ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, घाटी में गूंज रहे हैं महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra : पहले जत्थे ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, घाटी में गूंज रहे हैं महादेव के जयकारे
Fri, 04 Jul 2025 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:00 AM IST
सार
पहलगाम के नुनवान और सोनमर्ग के बालटाल से भगवा झंडा दिखाकर अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
बाबा का दरबार...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के कोने-कोने से पहले जत्थे में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का इंतजार वीरवार को पूरा हुआ। पहलगाम के नुनवान और सोनमर्ग के बालटाल से भगवा झंडा दिखाकर अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
सूर्य की पहली किरण से पहले ही भगवा झंडे लहराते, हाथों में छड़ी और त्रिशूल लिए भक्त जयकारे लगाते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकल पड़े। बालटाल से गया जत्था दर्शन कर लौट भी आया। वहीं, जम्मू में भगवतीनगर स्थित यात्री निवास से श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था भी वीरवार तड़के रवाना किया गया।
विज्ञापन
जम्मू से बुधवार सुबह 5,892 यात्रियों का पहला जत्था बाबा के दर्शन के लिए निकला था। कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर तक इनमें से एक दल दोपहर 3:30 बजे पहलगाम के नुनवान, तो दूसरा शाम करीब 4 बजे बालटाल पहुंचा। शाम को लंगर के बाद यात्रियों ने विश्राम किया और दोनों आधार शिविरों में रात तीन बजे से ही यात्रा के लिए कतार लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
तड़के चार बजे नुनवान से अधिकारियों ने भगवा झंडा दिखाकर श्रद्धालुओं को चंदनबाड़ी के लिए रवाना किया। वहां से वे 34 किलोमीटर लंबे पारंपरिक मार्ग से बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार वीरवार को 12,348 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
10 से 12 घंटे में दर्शन कर लौटे बालटाल रूट से गए श्रद्धालु
बालटाल आधार शिविर से सुबह पांच बजे भक्तों को 14 किलोमीटर लंबी लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले रास्ते पर पैदल, घोड़ों और पालकियों से रवाना किया गया। बालटाल मार्ग से जाने वाले श्रद्धालु औसतन 10 से 12 घंटे में दर्शन करके लौट भी आए। वहीं, पहलगाम वाला मार्ग लंबा होने के कारण पवित्र गुफा तक पहुंचने में कम से कम दो दिन का समय लगता है।
बाबा बर्फानी की वीरवार सुबह आरती हुई। अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बाबा बर्फानी की मनोरम तस्वीर जारी की। सुबह 5:30 बजे और शाम को 4:30 बजे बाबा बर्फानी की आरती होती है।
बाबा बर्फानी के भक्तों को शुभकामनाएं व बधाई
श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा से समाज और राष्ट्र को नया मार्गदर्शन मिलता है। बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो गया है। मैं बाबा बर्फानी के सभी भक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
-मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन