फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The first batch left with the praise of Bhole.

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा : भोले के जयघोष के साथ पहला जत्था रवाना

Thu, 08 Aug 2024 07:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 08 Aug 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
The first batch left with the praise of Bhole.
- कर्नाटक, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा के बीच मंडलायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 12 दिवसीय बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था भगवती नगर से रवाना हुआ। सुबह पांच बजे जत्थे को मंडलायुक्त रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर एडीजीपी आनंद जैन मौजूद रहे। यात्रा में कर्नाटक, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रद्धालुओं ने भोले के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान भगवती नगर में भी सुरक्षा कड़ी रही। रास्ते में श्रद्धालुओं के भोजन और रहने की व्यवस्था की गई है। लंगरों के माध्यम से श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। इस मौके पर मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कहा कि पहले जत्थे में 700 के करीब श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। एडीजीपी आनंद जैन ने कहा कि यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यात्रियों को कड़ी सुरक्षा में भेजा जा रहा है। उनकी सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


पुंछ से 23 किमी की दूरी पर है मंदिर
पुंछ कस्बे से 23 किलोमीटर की दूरी पर बूढ़ा अमरनाथ का मंदिर है। कहते हैं कि भगवान शिव ने कश्मीर में स्थित अमरनाथ की गुफा में माता पार्वती को जो अमरता की कथा सुनाई थी, उसकी शुरुआत बूढ़ा अमरनाथ के स्थान से ही हुई थी। इसी मान्यता के अनुसार लोग बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed