फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The fire department will increase activity in March

मार्च में ही सक्रियता बढ़ाएगा दमकल विभाग

Wed, 24 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
The fire department will increase activity in March

फरवरी में बढ़ते तापमान ने दमकल विभाग को भी सतर्क कर दिया है। अमूमन विभाग की गर्मियों से निपटने की तैयारी अप्रैल महीने में शुरू होती है, लेकिन इस बार फरवरी में ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


विभाग ने जागरूकता दुगनी करने का निर्णय लिया है। दमकल विभाग के महानिदेशक आरएस सोढी ने इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि वैसे तो 12 महीने दमकल विभाग सक्रिय रहता है, लेकिन कुछ वक्त ऐसा रहता है, जिसमें ज्यादा सतर्कता चाहिए होती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी जिलों के इंचार्ज अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिक सक्रिय हो जाएं। कुछेक जगहों पर वाटर पंप और दमकल वाहनों की कमी है, जिसको जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल माह में सबसे ज्यादा फसलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। इन पर भी काबू पाने की तैयारी की जा रही है।

हमारी कोशिश है कि मार्च महीने में ही दमकल विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए जाएं, ताकि लोग जागरूक हो सकें। पूरे ढांचे को सक्रिय किया गया है। विभाग स्कूल कालेज में भी इसे लेकर अभियान चलाएगा, ताकि बच्चों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed