{"_id":"6a1b4899c47bea1579083fa9","slug":"the-drain-overflowed-due-to-rain-traffic-was-halted-for-two-hours-samba-news-c-398-1-pmd1001-675-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश से उफनाया नाला, दो घंटे ठप रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश से उफनाया नाला, दो घंटे ठप रहा आवागमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक बारिश से बदला मौसम, पुरमंडल क्षेत्र में गर्मी से राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच हुई बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, पुरमंडल से बड़ी ब्राह्मणा सड़क मार्ग पर स्थित खड़ा मढ़ाना का नाला उफना गया। देखते ही देखते नाले में तेज बहाव आ गया। इसके चलते, आवागमन दो घंटे तक ठप रहा।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों में नमी आई है, जिससे विभिन्न प्रकार की फसलों की बुआई की तैयारी शुरू कर दी गई है। किसानों ने बताया कि लंबे समय से बारिश का इंतजार किया जा रहा था। बारिश होने से खेतों की मिट्टी में नमी बढ़ी है और अब मक्की, सब्जियों सहित अन्य मौसमी फसलों की बिजाई के लिए अनुकूल वातावरण बन गया है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो खेती को काफी लाभ मिल सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर स्थायी पुल निर्माण की मांग उठाई है। स्थानीय निवासी नरेश कुमार, नारों राम और दीपक कुमार ने बताया कि इस नाले में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद आज तक पुल का निर्माण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि यहां पुल बनाया जाए तो लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकेगी।