फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The distance of drivers increased due to route diversion

Jammu News: रुट डायवर्जन से वाहन चालकों की बढ़ी दूरी

Thu, 13 Mar 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 13 Mar 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The distance of drivers increased due to route diversion
फ्लाईओवर निर्माण से वाहन चालक-राहगीर परेशान, 10 मिनट के सफर में लग रहे 30 मिनट
विज्ञापन

नया रूट डायवर्ट प्लान किया गया है लागू, दिनभर लगता रहा जाम, पैदल चलकर पहुंचे लोग घरों तक

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते सतवारी चौक से लास्ट मोड तक एकतरफा आवाजाही करने से दिनभर वाहन चालक परेशान रहे। सतवारी से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बेलीचराना से भेजा जा रहा है। इस रूट पर हालत यह रही कि दस मिनट के सफर में आधा घंटा लग गया। जगह-जगह जाम लग रहा है। जाम से परेशान होकर आगे बढ़ने की होड़ में सड़क हादसे हो रहे हैं। बुधवार को इसी होड़ में सतवारी में ट्रक ने अल्टो कार को टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
यातायात पुलिस ने जम्मू आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सतवारी-बेलीचराना संपर्क रोड से आवाजाही की अनुमति दी है। सुबह तो सब कुछ ठीक रहा मगर दस बजे के बाद वाहन का आवागमन बढ़ गया।इससे सतवारी चौक पर जम्मू, कुंजवानी, नवाशहर व बेलीचराना की ओर से आने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। इसी तरह एयरपोर्ट सड़क में भी करीब आधा किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। रुट का डायवर्जन होने से सतवारी से बेलीचराना की सड़क काफी व्यस्त रही।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार यह रूट सुविधा के लिए दिया गया है। पहले दिन होने कुछ राहगीरों को परेशानी हो रही लेकिन एक दो दिन में स्थित सामान्य हो जाएगी। और इस रुट से सभी वाहन चालक जागरुक हो जाएंगे। इससे वाहन चालक आराम से घर पहुंच सकते हैं। मेटाडोर और आटो में बैठकर लंबा इंतजार करने के बाद लोगों ने पैदल जाना सही समझा।वहीं कुछ वाहन चालक रुट परिवर्तन को लेकर असमंजस नजर आए। सतवारी से जम्मू संपर्क मार्ग बंद होने से चार किलोमीटर की दूरी अब बढ़कर 15 किलोमीटर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पांच की जगह 15 किलोमीटर करना पड़ा तय
सतवारी से जम्मू बस स्टैंड महज पांच किलोमीटर है मगर बेलीचराना से आने के कारण अतिरिक्त 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। जाम लगने पर लोग पुलिस वाहनों से बहसते नजर आए।
---
लंबे दूरी ने बढ़ाईम दुश्वारियां
आटो चालक रवि कुमार ने बताया कि वह सतवारी में आटो चलाता है मगर आज जाम के कारण परेशान हूं। सतवारी से रेलवे स्टेशन गया था मगर लौटने में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। जनक राज ने कहा कि ई रिक्शा चलाते हैं। आज सवारी छोड़ने के जम्मू बस स्टैंड आया। मगर अतिरक्ति सफर तय करना पड़ा। सवारियां पूरा किराया भी नहीं दे रही है। इससे वापस घर जा रहा हूं।


निर्माण कार्य की स्थिति
कुंजवानी से बेलीचराना की संपर्क मार्ग पर तीन पिलर का निर्माण किया जाना है इसमें से एक पिलर की नींव पड़ चुकी है बाकी दो पिलर काम चल रहा है। इस रुट को सुचारु रुप से चालू करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। वहीं सतवारी चौक से जम्मू की ओर निर्माण कार्य शून्य स्तर से चालू किया जाना है। इसमें करीब 750 मी. की दूरी तय करते हुए लगभग 19 पिलर का निर्माण किया जाएगा । इसकी समय सीमा की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed