फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The dissident camp came together after Mehbooba explained

महबूबा के समझाने के बाद एक साथ आया असंतुष्ट खेमा

विज्ञापन
The dissident camp came together after Mehbooba explained
जम्मू में पत्रकारों से बातचीत करतीं पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती। - फोटो : NOIDA
जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के समझाने के बाद जम्मू संभाग के असंतुष्ट नेताओं का खेमा एक साथ आ गया है। पार्टी की जम्मू संभाग इकाई में डैमेज कंट्रोल के लिए जम्मू पहुंचीं महबूबा मुफ्ती ने नाराज नेताओं के साथ अकेले में बैठक की। इस दौरान नाराज चल रहे 50 से ज्यादा नेताओं को वह मनाने में सफल रहीं। उन्होंने कइयों का इस्तीफा भी नामंजूर कर दिया। वहीं वरिष्ठ नेताओं को आपसी झगड़ा छोड़ राजनीतिक तौर पर पीडीपी को जम्मू संभाग में मजबूत करने के लिए सरकार की जन विरोधी नीतियों का सड़कों पर उतरकर विरोध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जम्मू गेस्ट हाउस में नाराज चल रहे राजिंद्र मन्हास, सुखविंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह सोनू व अन्य ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और बताया कि उन्हें पार्टी से नहीं बल्कि प्रदेश महासचिव सुरेंद्र चौधरी के व्यवहार से नाराजगी है। इस पर महबूबा ने कहा कि उनके लिए सभी पार्टी नेता व कार्यकर्ता उनके लिए आंख और कान हैं और वह सभी को एक ही नजर से देखती हैं। पार्टी में सबको सम्मान मिले, इसे वह सुनिश्चित करेंगी। इसके बाद वह गेस्ट हाउस से पार्टी के संभागीय मुख्यालय तक अपने निजी वाहन में ही कुछ नेताओं को अपने साथ बैठाकर कार्यालय पहुंचीं। इससे नाराज नेता भी गदगद हो गए और उन्होंने पार्टी के सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पार्टी को मजबूत करने पर जोर
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में महासचिव सुरेंद्र चौधरी, प्रवक्ता फिरदोस टाक, अरशद मलिक, राजिंद्र मन्हास, सतपाल चाढ़क, सुखविंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह सोनू आदि के साथ महबूबा ने बैठक की। जम्मू संभाग में पार्टी की गतिविधियों व सियासी परिदृश्य पर करीब दो घंटे तक चर्चा की और पार्टी नेताओं को अब सड़कों पर उतरने को कहा। उन्होंने कहा पार्टी को मजबूत करना होगा। इसके अलावा ओर कोई विकल्प नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार
पार्टी कार्यालय से बाहर निकलते वक्त पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने दिल्ली में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा किसान आंदोलन की ताकत से भाजपा घबराई हुई थी। ऐसे में साजिश के तहत आंदोलन को कमजोर करने के लिए भाजपा ने दिल्ली हिंसा की साजिश रची। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन कर जबरन कानून बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तत्काल सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।

पीडीपी के कार्यक्रम स्थगित
जम्मू। संविधान सभा के सदस्य रहे कृष्ण देव सेठी के निधन के चलते पीडीपी अध्यक्ष महबूबा ने पार्टी के दो दिन में प्रस्तावित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। वीरवार के पार्टी कार्यक्रम के अलावा शुक्रवार को युवा अधिवेशन भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed