फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The court reached Jammu and was welcomed with flowers in the city to the beat of drums.

Winter Capital in Jammu: ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के बीच उमर अब्दुल्ला पहुंचे जम्मू, जनता ने किया अभिनंदन

Tue, 04 Nov 2025 02:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 04 Nov 2025 02:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का जम्मू में भव्य स्वागत किया गया, जहां ढोल-नगाड़े, फूल-मालाएं और जनता की भीड़ ने शीतकालीन राजधानी की रौनक को चार चांद लगा दिए। सीएम ने रेजीडेंसी रोड से सिटी चौक तक पैदल भ्रमण कर जनता से सीधे संवाद किया।

विज्ञापन
The court reached Jammu and was welcomed with flowers in the city to the beat of drums.
रघुनाथ बाजार के दुकानदारों ने रोड शो के दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला का जोरदार स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढोल-नगाड़ों की गूंज, सड़कों पर उमड़ी भीड़ और फूलों की मालाओं से सजा स्वागत... सोमवार सुबह जम्मू का यह नजारा चार साल बाद दोबारा लौटी शीतकालीन राजधानी की रौनक की गवाही दे रहा था।

विज्ञापन

सीएम उमर अब्दुल्ला के आने से पहले कारोबारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, सीएम के आते ही माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया।

सुबह करीब 9 बजे सीएम का काफिला शहीदी चौक पहुंचा। यहां चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण गुप्ता की अगुआई में व्यापारियों ने शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और सीएम सलाहकार नासिर असलम वानी भी साथ थे।
विज्ञापन


यहां से मुख्यमंत्री पैदल ही रवाना हुए। रेजीडेंसी रोड से रघुनाथ बाजार होते हुए सिटी चौक तक सीएम का यह पैदल भ्रमण एक तरह से जनता से सीधा संवाद बन गया। रास्ते में कई जगहों पर ढोल-नगाड़े बजते रहे, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाएं, माता की चुनरी पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर और नारेबाजी के बीच सीएम का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री भी कई स्थानों पर रुके और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लाउड स्पीकर से दिया यातायात का संदेश
प्रदेश सरकार के जम्मू शहर में आने के बाद मुख्य चौराहों पर लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। इन लाउड स्पीकर से यात्रियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए जाते रहे। वाहन चालकों से सड़क पार कर रहे यात्रियों के लिए वाहनों को रोकने की बात कही गई। दरअसल, बिक्रम चौक पर कई दिनों से ट्रैफिक लाइट बंद हैं और यहां सड़क पार करने में यात्रियों को मुश्किल पेश आ रही है।

परंपरा औपचारिकता नहीं, नई ऊर्जा देने वाली कड़ी : सीएम
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दरबार मूव की बहाली से जम्मू में उत्साह और खुशहाली लौटी है। यह केवल परंपरा नहीं, बल्कि दोनों हिस्सों को जोड़ने वाली कड़ी है। जनता से वादा किया था कि जम्मू के हितों के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

अब योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जाएगा। सीमित संसाधनों के बीच भी सरकार असरदार और बचतपूर्ण तरीके से काम करेगी। जम्मू के व्यापार, रोजगार और विकास को नई गति देने के लिए हर कदम उठाया जाएगा। वहीं, चैंबर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि यह जम्मू के लिए बेहद खुशी का दिन है। दरबार मूव रुकने से कारोबार पर गहरा असर पड़ा था।

वीआईपी मूवमेंट से सुबह-सुबह जाम रहीं सड़कें
सरकार के जम्मू आने के बाद सोमवार सुबह शहर के कुछ हिस्सों में जाम की स्थिति रही। वीआईपी मूवमेंट से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को रोका गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें सड़क पर लगी रहीं। इस दौरान सुबह-सुबह कार्यालय या आवश्यक कार्याें की वजह से घरों से निकले लोगों को मुश्किल झेलनी पड़ी है। भगवती नगर चौथे पुल से एशिया चौक तक, केनाल रोड से ज्यूल चौक तक और नरवाल से लेकर सैनिक कॉलोनी तक ट्रैफिक जाम रहा।

कश्मीर को संभालने के लिए एक मंत्री पांच दिन का नियम तय
दरबार मूव बहाल होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने मंत्रियों की ड्यूटी कश्मीर संभाग के लिए तय कर दी है। पांच दिसंबर तक का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी समेत सभी पांच मंत्री पांच-पांच दिन के लिए श्रीनगर में मौजूद रहेंगे। इसकी शुरुआत सोमवार से ही हो गई है। पहले चरण में कृषि ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री जाविद अहमद डार श्रीनगर में बैठेंगे।

वे आगामी सात नवंबर तक श्रीनगर में रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एक राजू ने बताया कि स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री शकीना इत्तू 10 से 14 नवंबर तक श्रीनगर में मौजूद रहेंगी।

खाद्य आपूर्ति, परिवहन और सूचना तकनीकी मंत्री सतीश शर्मा 17 से 21 नवंबर तक, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी 24 से 28 नवंबर और जलशक्ति, वन मंत्री जावेद अहमद राणा पहली से पांच दिसंबर तक श्रीनगर में रहेंगे। प्रदेश सरकार ने यह इंतजाम श्रीनगर में काम के सिलसिले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए किया है। यह आदेश प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed