Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर को मिलेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर, जून तक होगा तैयार, लखनपुर से जम्मू तक सफर होगा आसान
लखनपुर से जम्मू तक 95 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर जून तक तैयार हो जाएगा, जिससे जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीरर में लखनपुर से जम्मू तक कॉरिडोर जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण कार्य छह माह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। कॉरिडोर का अधिकतर हिस्सा दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे में शामिल है। मुख्य स्टेशनों के पास कॉरिडोर से कट तय किए गए हैं। इन जगहों पर वाहन फ्लाईओवर से नीचे उतर सकेंगे। इससे तीनों जिलों के गांव कॉरिडोर से जुड़ सकेंगे। नए सर्विस रोड भी बनकर तैयार हैं।
करीब 95 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर से जम्मू, सांबा और कठुआ तीनों जिलों के सभी बड़े व छोटे इलाके जुड़ रहे हैं। इसके बनने से वाहन 80 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से दौड़ सकेंगे। यही नहीं, जम्मू से पठानकोट तक भी जाने का सफर सवा घंटे में पूरा हो सकेगा। इससे आर्थिक और पर्यटन को रफ्तार मिलने का रास्ता भी खुलेगा।
इस कॉरिडोर में 13 अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। दो बड़े पुल बनेंगे। कठुआ और एम्स विजयपुर के समीप दोनों पुल भारी बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन पुलों को इसी साल दोबारा से खोल दिया जाएगा। हीरानगर बाईपास से बलसुआ सेक्शन का निर्माण भी इस अवधि में पूरा करने का दावा है। ये सेक्शन दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे के 14वें पैकेज का हिस्सा है।
गांवों को जोड़ने के लिए बनीं सड़कें
खास बात यह है कि एनएचएआई ने लखनपुर से जम्मू तक के सभी बड़े गांवों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त सड़कों का निर्माण किया है। इसके लिए मुख्य स्टेशनों के पास कॉरिडोर से कट या सर्विस रोड तैयार हैं। फ्लाईओवर के नीचे फोरलेन सड़क बनाई की गई है। बस इन्हें जोड़ना रह गया है।
सांबा में मार्च तक खत्म होगा ब्लैकस्पॉट
एनएचएआई ने सिडको सांबा में ब्लैकस्पॉट सुधार कार्य मार्च तक पूरा करने का भी लक्ष्य तय कर दिया है। इस क्षेत्र में बड़े पुल और उसके एप्रोच रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा। निर्माण के दौरान सांबा क्षेत्र की सड़कें दुरुस्त की जाएंगी और इससे यातायात में सुधार होगा।
लखनपुर-जम्मू कॉरिडोर का निर्माण इसी साल छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इस निर्माण में फ्लाईओवर व अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इससे वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी। सभी इलाकों को जोड़ने के लिए कॉरिडोर में कट रखे गए हैं। काम पूरा होने के बाद जम्मू-कश्मीर की आर्थिक उन्नति होने की उम्मीद है। -आरएस यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई