फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thank god Rahul Gandhi did not get married otherwise another Gandhi would come says Kavinder Gupta

डिप्टी सीएम ने कहा- शुक्र करो राहुल गांधी की शादी नहीं हुई, नहीं तो एक और गांधी आ जाता

Sun, 03 Jun 2018 10:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 03 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Thank god Rahul Gandhi did not get married otherwise another Gandhi would come says Kavinder Gupta
कविंद्र गुप्ता

रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कठुआ पहुंचे उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि शुक्र करो राहुल गांधी की शादी नहीं हुई है, नहीं तो एक और गांधी आ जाता। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवतार बताते हुए गीता का प्रसिद्ध श्लोक यदा यदा ही धर्मस्य...सुनाया।  

विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में गुप्ता ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के पीछे नेहरू का हाथ था और उनकी यह कोशिश थी कि देश की सत्ता उनके हाथ में रहनी चाहिए। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस देश को आजाद करवाने का दावा करती आई है, लेकिन जब प्रधानमंत्री बनने की बारी आई खुद बन गए। परिवारवाद कांग्रेस की देन है। कहा कि नेहरू के बाद इंदिरा गांधी, उसके बाद राजीव गांधी, फिर सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी। 
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि शुक्र है राहुल की शादी नहीं हुई नहीं तो कोई और गांधी आ जाता। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हर मोर्चे पर देश को बर्बाद किया। आजादी के बाद एक रुपया और एक डालर बराबरी पर थे। अब 70 गुना अधिक पर ला दिया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नासूर न बना होता यदि 1971 में पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को न छोड़ा गया होता और कड़ा सबक सिखाया गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बारे में बखान करते-करते उन्हें अवतार पुरुष बता दिया। उन्होंने उनकी तुलना और देश के हाल के बारे में बताते हुए गीता के एक श्लोक से अपना मंतव्य स्पष्ट किया। कार्यकर्ताओं को गीता का प्रसिद्ध श्लोक ‘यदा यदा हि धर्मस्य...’ सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर पाप होता है, तब कोई अवतार जन्म लेता है और वर्तमान में वह अवतार नरेंद्र मोदी के रूप में हमारे बीच आ चुका है। 


आज प्रधानमंत्री का ग्राफ इतना ऊंचा है कि भारत फिर से विश्व गुरु बन गया है। जब विदेश की धरती पर भारत माता के जयकारे गूंजते हैं तो इसे देख हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में एक बार फिर भाजपा देश का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि कठुआ सीट के लिए राजीव जसरोटिया का भी शुरू में विरोध हुआ, लेकिन आज बिना किसी द्वेष भावना के वे भी सभी को साथ लेकर चल रहे हैं, जो कठुआ के बेहतर नेतृत्व को साबित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed