{"_id":"6263cddfee7258528127ae46","slug":"test-for-recruitment-of-jammu-kashmir-border-and-women-battalion-on-may-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी: बॉर्डर और महिला बटालियन की भर्ती के लिए टेस्ट 5 मई को, 28 से प्रवेशपत्र करें डाउनलोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी: बॉर्डर और महिला बटालियन की भर्ती के लिए टेस्ट 5 मई को, 28 से प्रवेशपत्र करें डाउनलोड
Sat, 23 Apr 2022 03:29 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 03:29 PM IST
सार
दोनों बटालियन में कुल 2600 के करीब पद भरे जाने हैं। भर्ती बोर्ड पांच मई को पीईटी और पीएसटी का आयोजन कर रहा है। इसके लिए एडमिट कार्ड साइट से अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा बॉर्डर बटालियन और महिला बटालियन जेएंडके पुलिस के पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है। दोनों बटालियन में कुल 2600 के करीब पद भरे जाने हैं। अब भर्ती बोर्ड पांच मई को पीईटी (फिजिकल इडयूरंस टेस्ट) और पीएसटी (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) का आयोजन कर रहा है। इस के लिए एडमिट कार्ड साइट से अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए तैयारी करने को कहा है। पदों के लिए अभ्यार्थियों ने पहले ही आवेदन किया है। हालांकि कुछ नए आवेदन भी बाद में मांगे गए थे। भर्ती संबंधी शेडयूल वेबसाइट J&K Police www.jkpolice.com पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड 28 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को वैद्य आईडी पू्रफ, असली दस्तावेज, कोविड फ्री प्रमाणपत्र लाना जरूरी है। कोविड आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भर्ती से 48 घंटे के बीच की होनी चाहिए।
विज्ञापन