फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorists were planning to attack as like uri in naugam

नौगाम ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों से बरामद हुआ PAK ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बना ग्रेनेड

Sat, 08 Oct 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 08 Oct 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
terrorists were planning to attack as like uri in naugam
नौगाम में 6 अक्टूबर को मारे गए आतंकी भारत में उड़ी जैसे हमले को अंजाम देने की नियत से आए थे । सीमापार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे इन आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था जिसके बाद हुए सर्च आपरेशन में 4 आतंकियों के शव बरामद हुए थे ।
विज्ञापन


मारे गए सभी आतंकियों ने एक बार फिर उड़ी जैसे हमले को अंजाम देने का प्लान बनाया था । इस बात का खुलासा उन सामानों की बरामदगी के बाद हुआ जिन्हें ये आतंकी अपने साथ लेकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे । इन सामानों में पाकिस्तान में बने हथियार और केमिकल शामिल हैं जिनकी सहायता से आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने के इरादे से आए थे । आतंकियों के पास से जो ARGES 84 ग्रेनेड मिले हैं उनका निर्माण पाकिस्तान की सरकारी आयुध फैक्टरी में किया जाता है । 
विज्ञापन


आतंकियों के पास से मिले सामान से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी योजना किसी बड़े हमले को अंजाम देने की थी । हालांकि सेना की मुस्तैदी के कारण ये आतंकी घुसपैठ करने के दौरान ही मारे गए जिससे हमले का खतरा टल गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आतंकियों के पास कई ज्वलनशील केमिकल मिले

terrorists were planning to attack as like uri in naugam
सेना के जवानों से मुठभेड़ में मारे गए इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में पाकिस्तान में बने हथियार और खाने पीने का सामान बरामद हुआ है । इसके साथ इन आतंकियों के पास से कई ऐसे ज्वलनशील केमिकल मिले हैं जिनकी सहायता से तेजी से आग लगाई जा सकती थी ।

माना जा रहा है कि इन केमिकलों का इस्तेमाल उड़ी जैसे ही किसी घातक हमले को अंजाम देने के लिये करना चाहते थे । आतंकियो के पास से सेना को 6 बोतल ज्वलनशील केमिकल मिले हैं । इसके अलावा लाइटर और पेट्रोलियम जेली भी बरामद हुई है । ये सभी सामान पाकिस्तान में बने हुए हैं जिनपर पाकिस्तान की मोहर मौजूद है । 
 

भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

terrorists were planning to attack as like uri in naugam
आतंकियों से बरामद सामान - फोटो : PTI
इन ज्वलनशील सामानों के अलावा सेना को भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं । बरामद हथियारों में 4 एके-47 राइफल, एके-47 राइफल की 16 मैगजीन, 349 कारतूस, एक जीपीएस बरामद हुआ है ।

इनके साथ सेना को एक रेडियो सेट. दूरबीन, 2 वायर कटर, फर्स्ट एड बॉक्स औऱ सैमसंग का एक मोबाइल मिला है । सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता के अनुसार ये सभी सामान पाकिस्तान में बने हुए हैं जिससे ये साफ जाहिर है कि इन आतंकियों ने पाकिस्तान की मदद से हमले की योजना बनाई थी । 
 

5-6 अक्टूबर की रात सीमा पार से हुई थी घुसपैठ

terrorists were planning to attack as like uri in naugam
गौरतलब है कि सीमा और एलओसी पर चौकस भारतीय सेना के जवानों ने  पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया था  । आतंकी घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर के सीमांत इलाकों में सेना हाई अलर्ट पर है ।

सीमा पर इस चौकसी के कारण 5-6 अक्टूबर की रात सीमा पार से हो रही घुसपैठ को नाकाम करते हुए सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया था ।  नौगाम में घुसपैठ कर रहे इन 4 आतंकियों को सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था ।

इस घुसपैठ के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ के बाद जारी सेना के सर्च ऑपरेशन में सेना को इन चारो आतंकियों का शव बरामद हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed