फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists trying to recreate the old ford living in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में आतंक के इस पुराने किले को फिर से जिंदा करने की साजिश कर रहा पाक

Sun, 14 May 2017 02:52 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 14 May 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
terrorists trying to recreate the old ford living in jammu and kashmir
आतंकवादी - फोटो : File Photo

पाकिस्तानी एजेंसियों ने आतंक के पुराने गढ़ों को फिर से जिंदा करने का साजिश रची है। इसके तहत 1990 के दशक में आतंकवाद के लिए कुख्यात डोडा और किश्तवाड़ में आतंकियों की सक्रियता बढ़ गई है। पाकिस्तानी सेना द्वारा राजोरी, पुंछ और नौशेरा इलाके में लगातार सीजफायर का उल्लंघन सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसके तहत जम्मू संभाग के इन इलाकों को भी अशांत करने की रणनीति है। सेना को पाकिस्तानी एजेंसियों की साजिश के बाबत ठोस इनपुट मिले हैं। 

विज्ञापन


सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जम्मू संभाग में एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना ध्यान बंटाने की कोशिश कर रही है। बारामुला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों की एक खेप की घुसपैठ कराई है। उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में पाकिस्तानी और कश्मीर के सक्रिय आतंकियों की संख्या 300 से अधिक है।
विज्ञापन


इसमें हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शामिल हैं। आतंकियों के इन गुटों को कश्मीर में बड़े हमले के आदेश पाकिस्तान से मिले हैं। सेना ने ऐसे संदेशों को पकड़ा है। सेना का मानना है कि राजोरी, पुंछ और नौशेरा में गोलाबारी के क्रम में कश्मीर में बड़े हमले हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक सर्च आपरेशन चलाकर आतंकियों को समाप्त करने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के बारे में इकठ्ठा की जा रही है जानकारी

terrorists trying to recreate the old ford living in jammu and kashmir
आतंकियों के बारे में इकठ्ठा की जा रही है जानकारी - फोटो : Demo Photo

सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में बिगड़े हालात के बीच जम्मू संभाग में मुसलमानों की अधिक आबादी वाले इलाकों में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की भी साजिश रची गई है। पाकिस्तानी एजेंसियों की इस साजिश के इनपुट मिलने के बाद राजोरी, पुंछ और किश्तवाड़ में एहतियात बरती जा रही है। किश्तवाड़ में पहले भी दंगे हो चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों और उपद्रवियों के ओवरग्राउंड वर्करों के बारे में सूचनाएं एकत्र कर रही हैं।

स्वाति ने पाकिस्तान के किए दांत खट्टे

terrorists trying to recreate the old ford living in jammu and kashmir
भारतीय सेना - फोटो : File Photo
इस बार सीजफायर के उल्लंघन पर पाकिस्तान को करार जवाब मिल रहा है। दरअसल सेना ने कुछ दिन पहले रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित हथियार खोजी रडार प्रणाली स्वाति को एलओसी पर तैनात किया है। स्वाति के जरिये सेना को पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का सटीक लोकेशन तुरंत मिल जाता है। इसके तुरंत बाद सेना पाकिस्तान के उस पोस्ट को तबाह कर देती है। एलओसी पर स्वाति की 30 और प्रणालियां स्थापित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed