घाटी के बदलते हालात से बौखलाए आतंकी, दुकानों में लगाई आग, दीवारों पर चिपकाए धमकी भरे पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में तेजी से सामान्य हो रहे माहौल से बौखलाए शरारती तत्वों ने शहर के डाउनटाउन इलाके के रजियाकदल में बुधवार की देर रात दो दुकानों में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके साथ ही सोवरा इलाके में फल की कुछ रेहड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले मंगलवार की रात कई स्थानों पर धमकी भरे पोस्टर लगाए गए थे। श्रीनगर के पुराने शहर, गांदरबल और अनंतनाग में बुधवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो दुकानों के शटर पर पोस्टर लगे मिले। इसमें दुकानदारों को दुकानें न खोलने की धमकी दी गई थी। पोस्टर दिखने के बाद कई इलाकों में दुकानें नहीं खुलीं।
दुकानें खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी
अधिकारियों ने बताया कि रात में कुछ पोस्टर दिखाई दिए थे, जिसमें कुछ शरारती तत्वों ने दुकानदारों को अपनी दुकानें खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। हालांकि, पुलिस ने इन पोस्टरों को तत्काल हटा दिया।
बताते हैं कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उत्पन्न हालात के बीच पूरी घाटी में तेजी से माहौल सामान्य हो रहा है। स्कूल-कॉलेज खुलने के साथ ही बाजारों में भीड़ बढ़ी है। सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर दौड़ने लगे हैं। सब कुछ पटरी पर लौट आया है। ऐसे में शरारती तत्वों में बौखलाहट है।