{"_id":"5ee74e5f8ebc3e4312049e8d","slug":"terrorists-kidnap-woman-panch-in-sopore-kashmir-after-murder-of-kashmiri-sarpanch-ajay-pandita","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पंच से आतंकी बोला- तुम्हारी उम्र मेरी मां के बराबर है इसलिए छोड़ रहा हूं, लेकिन इस्तीफा दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पंच से आतंकी बोला- तुम्हारी उम्र मेरी मां के बराबर है इसलिए छोड़ रहा हूं, लेकिन इस्तीफा दे दो
Mon, 15 Jun 2020 04:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी सरपंच अजय पंडिता की हत्या के बाद आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर में एक महिला पंच का अपहरण कर लिया। हालांकि महिला पंच को पद छोड़ने की धमकी देकर आतंकियों ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः आसमान से आतंक पर प्रहारः दुर्गम इलाकों में छिपे आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें महिला पंच पद छोड़ने की बात कर रही है। वायरल वीडियो में आतंकियों ने महिला के फोन में एसएचओ सोपोर और एसपी का नंबर होने का कारण पूछा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः नापाक हरकतों को आदत बना चुका पाक शायद 'कराची बंदरगाह' भूल गया, पल भर में हो गया था तबाह
इस पर महिला बताती है कि वह गरीब है। कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं। इस वजह से उसने यह नंबर रखे हैं। आतंकियों ने कहा कि उसकी उम्र उनकी मां के बराबर है इस वजह से उसे छोड़ा जा रहा है लेकिन वह अपने पद से इस्तीफा दे दे।
यह भी पढ़ेंः पीओके को लेकर राजनाथ सिंह ने दे दिया बड़ा संकेत! बहुत अहम है उनका ये बयान
महिला ने पद छोड़ने की बात स्वीकार की है। वायरल वीडियो किसी सेब के बगीचे का है, हालांकि इस बारे में पुलिस की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।