जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर किया हमला, पूरा इलाका सील कर तलाश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने दक्षिण कश्मीर के लघु सचिवालय में तैनात सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया।
हालांकि हमले में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
Jammu and Kashmir: Terrorists attack a CRPF party deployed at South Kashmir's mini secretariat. No casualties or injuries reported so far. The area has been cordoned off. More details awaited.
विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 25, 2020
मालूम हो कि इन दिनों आतंकी आए दिन सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को ही मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चामोरा के केसरमुल्ला इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाया था।
इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि केसरमुल्ला में सीआरपीएफ पार्टी के 117 बीएन पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के एक एएसआई यानी एनयू बडोले घायल हो गए।
मौके से भागने से पहले आतंकियों ने एएसआई से एक एके -47 राइफल और एक मैगजीन छीनने में भी कामयाबी हासिल की। घायल अधिकारी को 92 बेस अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उन्होंने ज्यादा खून बह जाने के कारण दम तोड़ दिया।
वहीं बुधवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खाग इलाके में आतंकियों ने ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) के निर्दलीय चेयरमैन भूपेंद्र सिंह की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे।