फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Terrorists hurl grenade at a CRPF patrolling party in Pulwama town

कश्मीर में आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर किया ग्रेनेड हमला

Sun, 30 Oct 2016 12:36 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
 Terrorists hurl grenade at a CRPF patrolling party in Pulwama town
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : File Photo
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार शाम एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया, हालांकि इस हमले में कोई भी जवान घायल नहीं हुए।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी नियमित गश्त पर थी।

इसी दौरान आतंकियों ने उनके वाहन को निशाना बना कर ग्रेनेड फेंका। वाहन आगे निकल जाने से ग्रेनेड पास में बने एक नाले में जा गिरा। जिस वजह से कोई भी जवान घायल नहीं हुआ। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू किया है ताकि आतंकी फरार नहीं हो सकें। हमले में पहले पेट्रोल बम के होने की खबर आ रही थी लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये ग्रेनेड हमला था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आतंकियों ने गुरुवार देर रात कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में एक पुलिस पिकेट पर हमला किया था। जवानों की मुस्तैदी की वजह से इस हमले में भी कोई जवान घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed