फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists grenades attack on security forces in srinagar

J&K: आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर दागे ग्रेनेड, अनंतनाग से दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

Thu, 05 Jul 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 05 Jul 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Terrorists grenades attack on security forces in srinagar
ग्रेनेड अटैक

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। इनसे हथियार व विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अनंतनाग पुलिस और सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने जिले के पाजलपोरा-उरेनहाल क्रासिंग पर साझा नाका लगाया गया था। इस दौरान दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन


तलाशी में उनके पास से एक ग्रेनेड, 9 एमएम चाइनीज पिस्टल, 5 पिस्टल राउंड और सोडियम नाइट्रेट की दो बोतलें बरामद हुई। इनकी शिनाख्त चूरसू अवंतीपोरा निवासी जुनैद उल इस्लाम व लरकीपोरा अवंतीपोरा के हिलाल अहमद गनई के रूप में हुई है। बिजबिहाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्थानों पर सुरक्षा बलों पर दागे ग्रेनेड
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने वीरवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड दागा। हालांकि, ग्रेनेड फटा नहीं। घटना सचिवालय से कुछ दूरी पर जहांगीर चौक की है। घटना की पुष्टि करते हुए सीआरपीएफ के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि जहांगीर चौक में खड़े सीआरपीएफ और एसएसबी के जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड दागा।


उधर, दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में न्यू बाईपास पर भी आतंकियों ने तैनात सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड दागा लेकिन वह नहीं फटा। दोनों ही स्थानों पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed