फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists fired on security forces in Bandipora of North Kashmir

J&K: हाजिन में कासो के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, एक जवान घायल

Fri, 23 Feb 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 23 Feb 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Terrorists fired on security forces in Bandipora of North Kashmir
सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : Amar ujala

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया है। इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर है। जबकि आशंका जताई जा रही है कि जवानों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को बांदीपोरा के हाजिन इलाके में 2 से 3 आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनुपुट मिले थे। जिसके बाद सेना की 31 आरआर और सीआरपीएफ के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG)  के जवानों ने आतंकियों की खोज में एक साझा तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भाग निकलने का प्रयास किया। हालांकि जवानों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें घेरे रखा। इस गोलीबारी में एक जवान के भी घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आतंकी अभी तक भागने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। सुरक्षाबलों का उस इलाके में अभी गहन तलाशी अभियान जारी है। 

हिंसा और पथराव शुरू
हाजिन में सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाने के कुछ देर बाद ही इलाके में हिंसा भड़क गई। कई युवाओं ने जवानों पर पथराव करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आतंकी अभी उस इलाके में मौजूद है इसी कारण से पथराव का सहारा लिया जा रहा है जिससे आतंकी भागने में कामयाब हो सके। .

भारी संख्या में जवान तैनात 
इलाके में हिंसा और पथराव को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। इलाके के संवेदनशील स्थानों पर भी फोर्स की तैनात कर दी गई है। ऑपरेशन अभी जारी है।

गौरतलब है कि हाजिन विदेशी आतंकियों के गढ़ के रूप में माना जाता है। ऑपरेशन ऑल आउट में सुरक्षाबलों ने कई खूंखार आतंकियों ने हाजिन में ही मार गिराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed