{"_id":"5f8d22ec3c4e1a1c591d0289","slug":"terrorists-attacks-crpf-trooper-near-gangoo-area-of-south-kashmirs-pulwama-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल
Mon, 19 Oct 2020 11:14 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ दल पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके में सोमवार को संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। दरअसल गंगू इलाके के पास सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को पुलवामा जिले के त्राल में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। हमले में सहायक उप निरीक्षक आसिम अली और एक स्थानीय निवासी घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय निवासी मेहराजउद्दीन अहमद को हल्की चोट आई थी।Jammu & Kashmir: Terrorists attack security forces near Gangoo in Pulwama. One CRPF jawan injured. More details awaited.
— ANI (@ANI) October 19, 2020
विज्ञापन
रविवार सुबह 11:30 बजे आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में ग्रेनेड से हमला कर दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने 180 बीएन की सीआरपीएफ पार्टी पर एक ग्रेनेड फेंका था, जिसमें सीआरपीएफ के एएसआई आसिम अली घायल हो गए थे।
विज्ञापन