फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists and hardcore pro-Pakistan separatists from Kashmir srinagar Shifted To Central Jail Agra

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से आगरा शिफ्ट किए गए 70 आतंकी व अलगाववादी

Thu, 08 Aug 2019 07:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 08 Aug 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
terrorists and hardcore pro-Pakistan separatists from Kashmir srinagar Shifted To Central Jail Agra
केंद्रीय कारागार आगरा के बाहर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। जम्मू-कश्मीर से 70 कैदियों को आगरा की केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया है। इन सभी कैदियों को कड़ी सुरक्षा में आगरा लाया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 
गुरुवार दोपहर जम्मू-कश्मीर से विशेष विमान कैदियों को लेकर आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट से केंद्रीय कारागार तक वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें लाया गया। पूरे रूट पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिन वाहनों में कैदी सवार थे, उन वाहनों की खिड़कियों को कपड़े से बंद किया गया था। केंद्रीय कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में इन कैदियों को रखा जाएगा। जेल के बाहर पीएसी के साथ पुलिस तैनात की गई है।


कड़ी सुरक्षा में कैदियों को लाया गया
मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 तथा 35ए हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को भी मंजूरी मिल गई है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा। इससे देश की सियासत में खलबली मची हुई है। जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वहां की जेलों में बंद कैदियों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी के चलते 30 कैदियों को आगरा के केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed