गणतंत्र दिवस पर देश दहलाने की रिहर्सल कश्मीर से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर आतंकी देशभर में बड़े आतंकी हमले करने की तैयारी में हैं, जिसकी रिहर्सल कश्मीर में शुरू की गई है। एक हफ्ते से लगातार कश्मीर में आतंकी वारदातें हो रही हैं।
एक हफ्ते के भीतर कश्मीर में चार बार मुठभेड़ हुई, दो बार बड़े आतंकी हमले हुए, सात बार घुसपैठ हुई। इस दौरान सेना का कर्नल, एक जेसीओ और दो जवान शहीद हो गए, जबकि आठ आतंकियों को मार गिराया गया।
चार अन्य जवान और दो कर्नल भी वारदातों में जख्मी हुए। एक आम नागरिक मारा गया और तीन घायल हो गए। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो बर्फ गिरने से पहले हर हाल में घुसपैठ की कोशिश करने में जुटे आतंकी बौखलाकर सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।
यही कारण है कि सभी आतंकी संगठन एकजुट होकर उत्तर और दक्षिण कश्मीर में हमला कर रहे हैं। लश्कर-ए-तोएबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-इस्लाम आदि ग्रुप मिलकर काम कर रहे हैं।
पिछले गणतंत्र दिवस पर भी आतंकियों ने पुलवामा में हमला किया। इसमें कर्नल एनएन राय और पुलिस के कांस्टेबल संजीवन सिंह शहीद हो गए थे। कुछ ऐसे ही हमले आतंकी देश के अन्य हिस्सों में गणतंत्र दिवस पर करना चाहते हैं।
दरअसल, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा औलांद मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे हैं। फ्रांस में कुछ दिन पहले ही मुंबई जैसा आतंकी हमला हुआ था।
इसके बाद पीएम ने औलांद को गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि बनने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस वर्ष अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आए थे। आतंकी औलांद के आगमन में खलल की पूरी कोशिश में हैं।
जब हुए हमले
13 नवंबर को कुपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, दो जवान जख्मी। 17 नवंबर को कुपवाड़ा में आतंकी हमला, कर्नल शहीद। 20 नवंबर को पुलवामा के पांपोर में सीआरपीएफ पर हमला, तीन जवान जख्मी।
21 नवंबर को हंदवाड़ा में मुठभेड़। 22 नवंबर को कुपवाड़ा के मनीगाह में मुठभेड़, एक कर्नल और जवान जख्मी, एक आतंकी ढेर। 23 नवंबर को अनंतनाग में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, राजोरी के नौशेरा में आतंकी हमले में जवान शहीद।
25 नवंबर को तंगधार में आतंकी हमला, जेसीओ शहीद, तीन आतंकी ढेर, एक कर्नल घायल, एक नागरिक की मौत। पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को घुसपैठ कराने की मदद में संघर्ष विराम की उल्लंघन भी हुई है।
नौशेरा में 23 नवंबर को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। 17 नवंबर को सांबा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ और यहां घुसपैठ का प्रयास भी हुआ। कश्मीर के उत्तरी हिस्से के एलओसी में मच्छेल, केरन, तंगधार और फारकियां में सात बार घुसपैठ की कोशिश की गई है।
पीओके में 700 आतंकी सक्रिय
यहां प्रत्येक में 20 से 30 आतंकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। वहीं उत्तरी कश्मीर के डीआईजी गरीब दास का कहना है कि आतंकी बर्फ गिरने से पहले अधिक से अधिक घुसपैठ करने की कोशिश में हैं।
इसी को लेकर वह हमले कर रहे हैं। इस साल अब तक 56 लश्कर आतंकी मार गिराए गए हैं। पचास आतंकी अब भी सक्रिय हैं। जो घुसपैठ करने की ताक में हैं। सेना की 15 कोर के जीओसी सतीश दुआ भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं।