फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist trying to run parallel government in kashmir valley

कश्मीर में समानांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रहे आतंकी, बिगड़े घाटी के हालात

Thu, 11 May 2017 11:08 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 11 May 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
terrorist trying to run parallel government in kashmir valley
कश्मीर में बढ़ रहा आतंकवाद - फोटो : Demo Photo

कश्मीर में आतंकी संगठन समानांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। नक्सलियों की जन अदालतों और आईएस की कार्यशैली की तर्ज पर लश्कर और हिजबुल मुजाहिदीन ने पुलिसकर्मियों और सियासी कार्यकर्ताओं को सजा देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


आतंकी खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर दिखने लगे हैं। सेना और सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में आतंकियों को ढेर किए जाने के बाद आतंकी संगठनों द्वारा फायरिंग कर शवों को सैल्यूट देने का सिलसिला चल पड़ा है। सुरक्षा बलों ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दक्षिणी कश्मीर में व्यापक सर्च अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आतंकियों के समूह ने शोपियां और त्राल के घने जंगलों में महफूज ठिकाना बना लिया है। आतंकी जंगलों से बाहर आकर आतंकियों की शव यात्रा में शामिल हो रहे हैं और शवों को फायरिंग कर सलामी देने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंक का गढ़ बना दक्षिण कश्मीर

terrorist trying to run parallel government in kashmir valley
कश्मीर में बढ़ रहा आतंकवाद - फोटो : File Photo

अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां में आतंकियों ने कई घरों में भी शरण ली है। इसलिए व्यापक सर्च अभियान की जरूरत महसूस की गई। बैंकों में लूट कर फंड जमा करने की आतंकियों की रणनीति को नाकाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

पहली बार बड़े पैमाने पर आतंकी सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा बलों को सहयोग करने वाले कश्मीरियों को दंडित करने लगे हैं। दक्षिणी कश्मीर में एक महीने में छह एसपीओ और चार अन्य पुलिसकर्मियों को आतंकियों की ओर से दंडित कर उनका वीडियो बनाकर उसे वायरल किया गया। इनमें से तीन के सिर मुंडवाने का वीडियो वायरल हुआ। इसी तरह पांच सियासी कार्यकर्ताओं को भी सजा दी गई है।

हथियारों के बूते धमका कर मस्जिदों में माफी मंगवाई गई और उसके वीडियो बनाकर अन्य लोगों में दहशत फैलाने के लिए उसका इस्तेमाल किया गया। शोपियां में लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की अपहरण कर हत्या भी इसी कड़ी का हिस्सा है। आतंकी कश्मीरी युवाओं को सेना और पुलिस की भर्ती रैलियों में शामिल नहीं होने का दबाव भी बना रहे हैं। 

पाकिस्तान से अधिक कश्मीरी आतंकी

terrorist trying to run parallel government in kashmir valley
आतंकवादी - फोटो : Demo Photo
दक्षिणी कश्मीर में अब कश्मीरी आतंकियों की संख्या बढ़ गई है। कश्मीर के आईजी एसजेएम गिलानी के मुताबिक स्थानीय आतंकियों की संख्या 110 है, जबकि 90 आतंकी विदेशी हैं। उधर उत्तरी कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों की संख्या कश्मीरी आतंकियों से अधिक है। पुलिस सक्रिय आतंकियों की संख्या 200 बता रही है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां इस संख्या को 300 से अधिक मानती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed