फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist released new video on social media

21 अगस्त को युवाओं की भर्ती करेगा हिजबुल मुजाहिदीन!

Wed, 19 Aug 2015 10:07 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
terrorist released new video on social media

कश्मीर में आजकल आतंकियों द्वारा युवा ब्रिगेड को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक नया पैतरा अपनाया जा रहा है। वह अब सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं और आतंकवाद की ओर आकर्षित करने के लिए युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन


आए दिन आतंकी अपने वीडियो, फोटो फेसबुक, व्हाट्सऐप्प आदि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर रहे हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि वह इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और जल्द उनके खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पिछले कई वर्षों से सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का मोस्ट वांटेड कमांडर बुरहान एक बहुत बड़ा उदहारण है, जो युवाओं को अपने साथ आतंकवाद में शामिल करने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर फायदा उठा रहा है और जानकारी के अनुसार वह अब तक 30 के करीब पढ़े -लिखे युवाओं को आतंकवाद में शामिल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख का ईनामी आतंकी है बुरहान

terrorist released new video on social media

बुरहान ने पिछले करीब 5 वर्षों से पुलवामा जिले के त्राल इलाके को अपना हाईड-आउट बना रखा है और अभी तक सुरक्षा एजेंसियों को वह कई बार मुठभेड़ों के दौरान चकमा देने में सफल रहा है। दक्षिणी कश्मीर के खूंखार आतंकियों में से एक माने जाने वाला बुरहान एक सरकारी कर्मचारी का बेटा है।

उसके पिता सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल हैं। इसके अलावा उसे दक्षिणी कश्मीर में एक बड़े आतंक के चेहरे के तौर पर भी जाना जाता है और यही कारण है कि उस पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा 10 लाख का ईनाम भी रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुरहान समेत अन्य हिज्ब कमांडर कई वर्षों तक पाकिस्तान में ट्रेनिंग हासिल किए आतंकियों पर निर्भर रहते थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी रणनीति में बदलाव देखने को मिला है।

उसके नाम से कई अकाउंट और फैन पेज

terrorist released new video on social media

एक तो वह युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये लुभा रहे हैं। बुरहान फेसबुक पर काफी लोकप्रिय है क्योंकि उसके नाम से कई अकाउंट और फैन पेज बनाए गए हैं जिनमें टाइगर त्राल, एचएम त्राल, बुरहान त्राली, आदि जैसे कई फैन पेज हैं और अक्सर व्हाट्सऐप्प के द्वारा भी उसके वीडियो तथा फोटो वायरल होते हैं।

पिछले 6 महीनों के भीतर बुरहान द्वारा कई वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं और कइयों में तो आतंकियों ने अपने चेहरे तक नहीं छिपाये जो साफ इशारा करता है कि वह युवा पीढ़ी को संदेश देना चाहते हैं कि इस कार्य में कोई डर व खतरा नहीं है। वह वीडियो और फोटो को वायरल कर युवाओं की मानसिकता को बदलना चाहते हैं।

दूसरा वह युवाओं को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेज कर समय बर्बाद नहीं करना चाहते। वह पहले किसी युवा को जो आतंकवाद में शामिल होना चाहता है।

किसी की बंदूक छीन कर लाने का कार्य सौंपते हैं और जब कोई ऐसा कर दूसरा स्टेज पार करने में सफल रहता है उसे अपने साथ भर्ती कर लेते हैं क्योंकि ऐसा करने के बाद उस युवा के वापस सामान्य जिंदगी जीने के रास्ते बंद हो जाते हैं। इसके अलावा वह आतंकियों का भरोसेमंद भी बन जाता है।

21 अगस्त को हिज्ब की भर्ती रैली

terrorist released new video on social media

खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि 21 अगस्त को हिज्ब कमांडर बुरहान एक भर्ती रैली आयोजित करने वाला है और जो युवा आतंकवाद में शामिल होंगे, उन्हें 35,000 रुपये वेतन के तौर पर दिए जाएंगे। लेकिन उसके लिए एक शर्त रखी गई है कि केवल मैट्रिक पास युवा ही शामिल किए जाएंगे। यह भी एक पैंतरा लगता है युवाओं को लुभाने का।

इस संबंध में कश्मीर रेंज के आईजी एसजेएम गिलानी ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा  इस सब पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल आतंकी पहले भी करते रहे हैं।

लेकिन अब युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया को कुछ ज्यादा इस्तेमाल में लाया जा रहा है जिसके लिए पुलिस पूरे कदम उठाए जा रहे हैं उनपर शिकंजा कसने के लिए। गिलानी ने बुरहान की भर्ती रैली की खबर को बोगस ठहराते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है यह केवल अफवाएं हैं लेकिन आतंकियों की गतिविधियों पर पैनी नजर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा रखी जा रही है।

गौरतलब है कि हिज्ब कमांडर बुरहान कई हमलों में शामिल रहा है जिसकी तलाश काफी समय से सुरक्षा एजेंसियों को है लेकिन जिस तरह से वह अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। वह सुरक्षा एजेंसियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed