फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist problem

हारवन और हिलकाका में आतंकी ठिकाने ध्वस्त

विज्ञापन
terrorist problem
श्रीनगर/पुंछ। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर और पुंछ में दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। यहां से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। एक आतंकी ठिकाना श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हारवन के जंगलों में और दूसरा कभी आतंकियों का गढ़ रहे सुरनकोट (पुंछ) के हिलकाका क्षेत्र में मिला। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली।
विज्ञापन

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक मंगलवार को सूचना पर हारवन के जंगलों में सेना की 5 आरआर, 20आरआर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान उन्हें आतंकी ठिकाने का पता चला। यहां से एक यूबीजीएल, 6 यूबीजीएल ग्रेनेड, एक एके 47 राइफल की मैगजीन, एके 47 के 30 कारतूस बरामद हुए हैं। बता दें कि यह आतंकी ठिकाना दाछिगाम नेशनल पार्क के करीब था। कुछ दिन पहले भी पास के ही इलाकों में सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन

पुंछ के सुरनकोट तहसील के पीर पंजाल के पहाड़ों में तैनात सेना की 16 आरआर, एसओजी और पुलिस ने भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबल 2002 में आतंकियों का गढ़ रहे हिलकाका क्षेत्र में पहुंचे। दोपहर 11 बजे चोटियांवाली डोक में आतंकी ठिकाना मिला, जिसे ध्वस्त कर दिया गया। यहां से यूनिवर्सल मशीनगन/पीका गन और 212 कारतूस मिले। दोपहर बाद दो बजे तलाशी अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed