फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist problem

लश्कर के मॉड्यूल का पर्दाफाश, आतंकियों के चार मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
terrorist problem
बडगाम। सुरक्षाबलों ने मागम के बुद्रान इलाके में आतंकी संगठन लश्कर के एक शीर्ष आतंकी के सहयोगी और तीन अन्य ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्तौल, ग्रेनेड व अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि इलाके में दहशतगर्दों का एक समूह सक्रिय है। इसकी तलाश में पुलिस और सेना की 2आरआर की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी शिनाख्तत मुजफ्फर अहमद डार, मुदासिर अहमद लोन और यूनिस वाजा निवासी बडरान के साथ पोखर बाग निवाकी नजीर अहमद शेख के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, ग्रेनेड, हथियार और गोला-बारूद के साथ अन्य सामग्री जब्त की गई है। यह समूह पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सक्रिय था। वे सक्रिय आतंकवादियों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए रसद और आश्रय प्रदान करने में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed